RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली में सहकारी बैंक परिसमापन को लेकर सख्त पहल, जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने खुद संभाली जिम्मेदारी।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)19 मार्च।वैशाली जिले में वित्तीय पारदर्शिता और जमाकर्ताओं के हितों की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। 17 मार्च 2026 को उन्होंने वैशाली शहरी विकास को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, हाजीपुर के परिसमापक (Liquidator) पद का स्वयं प्रभार ग्रहण कर लिया है, जिससे पूरे परिसमापन प्रक्रिया की निगरानी अब सीधे उनके नेतृत्व में होगी।
जिलाधिकारी सह-परिसमापक के रूप में वर्षा सिंह अब बैंक से जुड़े सभी प्रशासनिक, वित्तीय एवं विधिक कार्यों का संचालन करेंगी। इस निर्णय से लंबे समय से लंबित परिसमापन प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर इसे एक सख्त और जवाबदेह पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी।
इस संबंध में वर्षा सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बैंक के जमाकर्ताओं के हितों की हर हाल में रक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जमाकर्ताओं की राशि की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही, बैंक के बकाया ऋणों की वसूली के लिए त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया है। साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा इस संबंध में इन्वेंट्री की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करने हेतु निर्देशित किया गया।
प्रशासन अब बैंक की परिसंपत्तियों, देनदारियों और खातों का विस्तृत मूल्यांकन करेगा, ताकि भुगतान प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्थित किया जा सके। यदि जांच के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
जिलाधिकारी वर्षा सिंह के इस सीधे हस्तक्षेप से यह स्पष्ट संकेत गया है कि जिला प्रशासन आम लोगों के हितों के प्रति पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है। इस पहल से जमाकर्ताओं के बीच भरोसा बढ़ा है और उम्मीद की जा रही है कि परिसमापन प्रक्रिया समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी।

Related posts

बिहार:सोफिया क़ुरैशी के ऊपर दिए गए बयान से सभी सैनिक आहत : राजेश निराला

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित पदाधिकारी व कर्मियों को किया पुरस्कृत।

rktvnews

रायपुर : एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट रायपुर को जटिल हृदय रोग के इलाज में मिली बड़ी सफलता।

rktvnews

चतरा:प्राकृतिक आपदा प्रबंधन अंतर्गत विभिन्न घटनाओं में मृत कुल 114 के आश्रितों के बीच मुआवजा हेतु स्वीकृति पत्र का वितरण।

rktvnews

गढ़वा:शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु उपायुक्त ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:5वें दिन 676 अभ्यर्थियों ने 763 नाम निर्देशन पत्र किए जमा।

rktvnews

Leave a Comment