
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 7 नवम्बर। पटना- बक्सर एनएच 922 पर शाहपुर मोड़ के समीप मोकामा विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। पटना से प्रयागराज जाने के दौरान अनंत सिंह के काफिले के शाहपुर पहुॅचते ही समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान जेसीबी से उन पर फूलों की बारिश की गई।
मोकामा विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार का स्वागत पंकज राय एवं कृष्णा पांडे के नेतृत्व मे किया गया। काफिले मे 100 से अधिक गाड़ियां शामिल थीं। अनंत सिंह पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने प्रयागराज जा रहे थे। उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को बेटी शिवांगी की शादी है उसी का निमंत्रण देने निकले हैं। इस मौके पर टप्पू तिवारी, संजय ठाकुर सहित बङी संख्या मे समर्थक मौजूद थे।
