RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा का है लक्ष्य : भुवन पांडेय

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 फरवरी।प्रेरणा फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड बैंक में किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता राजेंद्र तिवारी उपस्थित होकर रक्तदान दाताओं का उत्साहवर्धन किया।
युवाओं ही समाज और ब्लड बैंक के मुख्य स्त्रोत है। इन्हें हर 3 महीने के बाद रक्तदान कर ब्लड बैंक को समृद्ध तथा जरूरतमंदों को सेवा कर यश और पुण्य के भागी बन सकते हैं। साथ ही अपने शरीर के रक्त संबंधी कई विकारों को निशुल्क जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सचिव डा विभा कुमारी ने रक्तदान के लिए युवाओं को जागरूक होना बहुत जरूरी है। रक्त कहीं बनाया नहीं जाता है और रक्त के अभाव में लोगों का जान चल जाता है। सामाजिक कार्यकर्ता रवि मिश्रा ने बताया कि प्रेरणा फाउंडेशन के द्वारा रक्तदान शिविर सेवा आयोजित है यह बहुत ही सराहनीय है इसकी जितनी प्रशंसा की जाए बहुत ही कम है। डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि किसी का जीवन रक्त के अभाव में न जाए इसके लिए प्रेरणा फाउंडेशन के सभी सदस्य समर्पित है और लगातार समाज के लोगों को मदद दे रहे हैं। प्रेरणा फाउंडेशन के संस्थापक भुवन पांडे ने रक्तदान करते हुए बताया कि यह बहुत बड़ा कार्य सेवा का काम है। कार्यक्रम का नेतृत्व दीपू मिश्रा ने किया। इस रक्तदान शिविर में रक्त देने वाले में जन्मदिवस के उपलक्ष में सामाजिक कार्यकर्ता पंकज तिवारी, भुवन पांडेय, नरेश्वर तिवारी, अंजनीकांत पांडे, मनोरंजन कुमार, आनंद कुमार सहित बहुत सारे लोग रक्तदान किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित ऐश्ना राज, रजनीकांत पांडे, पवन सत्यार्थी, सौरभ पांडे, सागर दिग्विजय, अक्षत पांडे, निखिल राज रितेश राज, बिट्टू पांडे, अंशु कुमार सिंह शाहिद शमशाद प्रेम आदि अनेकों रहे।

Related posts

बागपत:अन्य पिछड़े वर्ग के गरीब व्यक्तियों की पुत्रीयों की शादी के लिये दिए जाने वाले अनुदान के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

डॉ. ऐश्वर्या पातापति के नाम हुआ The Miss Globe India 2023 का खिताब, अल्बानिया में भारत को करेंगी रिप्रेजेंट।

rktvnews

भोजपुर: IMA भोजपुर का पदग्रहण समारोह संपन्न।

rktvnews

वैशाली:जनसेवाओं में लापरवाही, अनियमितता एवं भ्रष्ट आचरण किसी भी स्तिथि में नहीं किया जायेगा बर्दाश्त : जिलाधिकारी

rktvnews

पूर्वी चंपारण:किशोर किशोरी सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment