RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दौसा जिला कलक्ट्रेट में ली समीक्षा बैठक।

अधिकारी नियमित निरीक्षण कर विकास कार्यों में लायें गति : उप मुख्यमंत्री

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )19 मार्च। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को दौसा जिला कलक्ट्रेट में सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पर्यटन विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिले में संचालित विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन करते हुए अधिकारियों को कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए।
सार्वजनिक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों, भवनों सहित विभिन्न विकास कार्य समय पर गुणवत्ता के साथ पूरे होने से ही आमजन को लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बजट घोषणाओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्य समय पर पूर्ण किए जाएं।
उन्होंने इस वर्ष की बजट घोषणाओं में स्वीकृत कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी कार्यों की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूर्ण कर कार्य प्रारंभ किए जाएं। साथ ही, निर्माणाधीन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उच्च स्तर पर समन्वय स्थापित कर समयबद्ध समाधान किया जाए।
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने, गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी करने तथा नियमानुसार जुर्माना एवं ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों को पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति, भवनों की मरम्मत, विद्युत कनेक्शन, एसडीआरएफ के माध्यम से हुए कार्यों तथा रिक्त पदों की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
पर्यटन विभाग की समीक्षा में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आभानेरी पर्यटक स्थल के विकास कार्यों के लिए पार्किंग, साफ-सफाई, शौचालय एवं पहुंच मार्ग से संबंधित प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर भेजने के निर्देश दिए, ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Related posts

दरभंगा:अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा निर्माण हेतु अधिगृहीत जमीन का डीएम ने किए भौतिक निरीक्षण।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने गुवाहाटी में मारवाड़ी समाज को सम्बोधित किया।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने सौंपी नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों की सूची।

rktvnews

हरेला पर्व प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का पर्व है: पुष्कर सिंह धामी

rktvnews

उज्जैन:जनसुनवाई : कैंसर पीड़ित का आयुष्मान कार्ड त्वरित बनाने के निर्देश

rktvnews

प्रसारण और केबल सेवाओं के लिए नियामक ढांचे की समीक्षा” – ट्राई परामर्श पत्र पर टिप्पणियां और जवाबी टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ी।

rktvnews

Leave a Comment