RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

जयपुर:खाद्य सुरक्षा के प्रशिक्षण में बनाया विश्व रिकॉर्ड,दो दिन में 48 हजार फूड हैंडलर्स को दिया प्रशिक्षण,वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लन्दन में दर्ज की गई उपलब्धि।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )19 मार्च। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश में शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मिलावट के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन भी किया जा रहा है। चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय ने मात्र दो दिनों (17 एवं 18 मार्च) में 48 हजार से अधिक खाद्य कारोबारियों एवं संबंधित व्यक्तियों को प्रशिक्षण प्रदान कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उल्लेखनीय है कि पहले ही दिन 30 हजार से अधिक प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया, जो भी एक रिकॉर्ड है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि इस उपलब्धि को वर्ल्ड बुक आफ रिकॉर्ड्स लंदन में दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा है कि खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की टीम सहित जिलों में कार्यरत अधिकारियों एवं कार्मिकों ने खाद्य सुरक्षा की दिशा में यह ऐतिहासिक कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न किया है। आगे भी इसी तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे
खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिड-डे मील कर्मी, राजकीय छात्रावासों के स्टाफ, जेल रसोई कर्मचारी, होटल एवं ढाबा संचालक तथा स्ट्रीट फूड वेंडर्स सहित विभिन्न खाद्य व्यवसाय से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस उपलब्धि को विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया जाना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। विभाग को इसका अस्थायी प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुका है।
अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह ने बताया कि इस प्रकार का व्यापक प्रशिक्षण खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा प्रशिक्षित फूड हैंडलर्स द्वारा सुरक्षित एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित होगा। संयुक्त आयुक्त डॉ. विजय प्रकाश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी जिलों में प्रभावी समन्वय स्थापित किया गया।

Related posts

भोजपुर : रामलीला:राम जन्म रावण तपस्या मेघनाथ दिग्विजय और पृथ्वी पुकार का हुआ मंचन।

rktvnews

भगवान शिव की पूजा समस्त इच्छित फल प्रदान करती है:आचार्य भारत भूषण

rktvnews

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह की जिले को एक और सौगात आरा से दुर्ग के लिए चलेगी ट्रेन! भाजपा नेताओं ने जताया आभार।

rktvnews

कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च के साथ भारतीय रिटेल स्ट्रेटेजी को सुदृढ़ कर रहा एसुस।

rktvnews

पेयजल और स्वच्छता विभाग की सचिव विनी महाजन ने जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

मंत्रिमंडल ने इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा इथेनॉल की खरीद व्‍यवस्‍था को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment