RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 के आवंटन व व्यय की समीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)18 फरवरी।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज वित्तिय वर्ष 2025-26 प्राप्त आवंटन का व्यय संबंधित बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न विभागों को प्राप्त बजटीय आवंटन और अब तक हुए व्यय की समीक्षा करते हुए सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवंटन का शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित किया जाए। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरतने तथा वित्तीय अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए तकनीकी स्वीकृतियों के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। ऐसे में लंबित व्यय प्रस्तावों की शीघ्र स्वीकृति, योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्यों की पूर्ति के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। आगे उपायुक्त ने जिला कोषागार पदाधिकारी को वित्तीय कार्यों को लेकर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही स्थापना मद की राशि 100% निकासी के अलावा 15% की बाध्यता को ध्यान में रखते हुए राशि निकासी का निर्देश दिया गया। आगे उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेंट्रल बैंक और केनरा बैंक में संचालित सरकारी खातों राशि हस्तांतरित करते हुए वित्त विभाग की अनुमति से नया खाता खुलवाने की बात कही।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, सिविल सर्जन, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला व प्रखंड स्तर के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:नेशनल न्यू बोर्न (नवजात शिशु)सप्ताह उपलक्ष में जागरूकता रैली निकाली गई।

rktvnews

भोजपुर:एस.बी.कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजुपर डाक प्रमण्डल द्वारा डाक सप्ताह के तहत निकाली गई “पोस्टाथान” वाक रैली।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:स्थानीय उद्यमियों के प्रोत्साहन को लेकर “आकांक्षा हाट मेला” का भव्य आगाज़, ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबन की ओर बढ़ने का अवसर।

rktvnews

नव नालंदा महाविहार में नामवर सिंह की आलोचनात्मक विरासत पर व्यापक विमर्श।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ।

rktvnews

Leave a Comment