जनवरी 06 से 09 तक नही चलेंगी वर्ग 08 तक की कक्षाएं।
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)05 जनवरी। जिलाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी,भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा जिले में अत्यधिक ठंड को देखते हुए एवं बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के दृष्टिकोण से 06 जनवरी से 9 जनवरी तक जिले के सभी निजी/सरकारी विद्यालयों(आँगनवाड़ी केन्द्रों एवं प्री-स्कूल सहित) में कक्षा-8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। वर्ग-8 से ऊपर की कक्षाओं में पठन-पाठन का समय 9 बजे पूर्वाह्न से 3:30 बजे अपराह्न के बीच रखने का निर्देश दिया गया है।

