RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय शाहपुर में “युवा मतदाता हस्ताक्षर अभियान” का सफल आयोजन।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 अक्टूबर।आज श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गौतम नगर, शाहपुर में “युवा मतदाता हस्ताक्षर अभियान” का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) गुलाब फलाहारी ने की। उन्होंने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई “हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।”
शपथ ग्रहण के उपरांत प्राचार्य महोदय ने स्वयं हस्ताक्षर कर उपस्थित सभी को हस्ताक्षर करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मनोज कुमार (कार्यक्रम पदाधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना) ने उपस्थित सभी मतदाताओं से अपील की कि आगामी 6 नवंबर को अवश्य मतदान करें तथा अपने साथ एक बुजुर्ग मतदाता को भी मतदान केंद्र तक पहुँचाने में सहयोग करें, जिससे मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो सके और लोकतंत्र की भागीदारी और सशक्त बने।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखा गया और सभी प्रतिभागियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

Related posts

10 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर : 27 लीटर शराब बरामद! दो धंधेबाज गिरफ्तार।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:पूर्व मंत्री पशुपति कुमार पारस के भोजपुर आगमन की तैयारी हेतु बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर : डीएम ने बेलाउर सूर्य मंदिर का किया निरीक्षण,खाली पड़ी जमीन पर आंगनबाड़ी केंद्र और पुस्तकालय निर्माण के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:समाहरणालय परिसर में विशाल नीम का पेड़ गिरने से अधिवक्ताओं की कुर्सी-टेबल क्षतिग्रस्त।

rktvnews

कल्कि 2898 एडी’ के रिलीज ट्रेलर से पता चलता है कि यह साल की सबसे महत्वाकांक्षी और अवश्य देखी जाने वाली फिल्म क्यों है”

rktvnews

Leave a Comment