RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन।

एसएसटी, एफएसटी एवं वीएसटी टीम एक्टिव होकर करे कार्य।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)18 फरवरी।जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने विभिन्न कोषांगों के कार्यों के अलावा वज्रगृह, रिसीविंग सेंटर, मतगणना केंद्र समेत अन्य बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इसके अलावा बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी आरओ एवं एआरओ के अलावा सभी कोषांगों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि गठित सभी कोषांग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और समयबद्ध तरीके से करें। साथ ही उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे सभी कर्मियों को समुचित, गुणवत्तापूर्ण एवं अनिवार्य प्रशिक्षण देने पर विशेष जोर दिया, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। आगे परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था के अलावा बैठक में मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों तक लाने-ले जाने के लिए पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था, मतपेटिका से मतदान, मतदान कर्मियों का रेंडमाइजेशन, डिस्पैच एवं रिसिविंग की प्रक्रिया सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही मतपत्र मुद्रण और सामग्री की समय पर उपलब्धता को लेकर उपायुक्त ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मार्गदर्शिका के अनुरूप मतपत्र के मुद्रण एवं निर्वाचन सामग्री की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा देवघर नगर निगम व मधुपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर स्ट्रांग रूम और काउंटिंग हॉल के व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में चुनाव व्यय के आकलन, मांग एवं प्राप्ति, चुनाव व्यय से संबंधित मामलों के निपटान व आदर्श आचार संहिता के प्रभावी प्रवर्तन व व्यय निगरानी व्यवस्था पर जोर दिया गया। आगे उपायुक्त ने एसएसटी, एफएसटी एवं वीएसटी टीम के द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को एक्टिव होकर कार्य करने का निर्देश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर राजीव कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, सभी आरओ, एआरओ एवं संबंधित अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

आरा नगर रामलीला समिति द्वारा आयोजित “कृष्ण लीला”के तीसरे दिन राधा कृष्ण मयूर नृत्य,माखन लीला सरीखे दृश्यों का हुआ मंचन।

rktvnews

राजस्थान:मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से की वार्ता ।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मंत्रिपरिषद के निर्णय।

rktvnews

भोजपुर:साहित्य,समाज और वैश्विक मीडिया पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : असम व बंगाल मे भाजपा की जीत! शाहपुर मे भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न! केरलम मे कांग्रेस का कमाल! तमिलनाडु मे विजय की सुनामी

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के जवइनिया मे गंगा के कटाव से मंदिर सहित कई घर गंगा में समाये।

rktvnews

Leave a Comment