RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने डिजिटल क्रॉप सर्वे से जुड़े कार्यों को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)18 फरवरी।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि डिजिटल क्राप सर्वे का कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं सटीक ढंग से ससमय पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
इसके अलावा बैठक में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा के क्रम में लक्षित सर्वेयर के विरुद्ध किये गए कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शत प्रतिशत सर्वेयर तैयार कर लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। आगे उन्होंने कहा कि डिजिटल क्राप सर्वे एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्राथमिकता वाला कार्य है। ऐसे में सुपरवाइजर के माध्यम से प्रतिदिन सर्वेयर द्वारा किए जा रहे सर्वे कार्य का पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया, ताकि कार्य में गुणवत्ता व गति दोनों सुनिश्चित हो सके। आगे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित सर्वे मामलों को नियमानुसार स्वीकृत या अस्वीकृत करते हुए जल्द निष्पादन करें, जिससे डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो सके।
इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सह प्रखंड नोडल पदाधिकारी (डिजिटल क्रॉप सर्वे), सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, सीएससी मैनेजर, जनसेवक व सहायक तकनीकी प्रबंधक सह सुपरवाइजर (डिजिटल क्रॉप सर्वे) उपस्थित थे।

Related posts

हत्याकांड के फरारी पर 50 हजार के इनाम की घोषणा।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वकर्मा पूजा पर दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

नगर पंचायत शाहपुर में सफाई को लेकर बैठक आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्राधिकरण द्वारा आयोजित कार्यशाला में हुए शामिल।

rktvnews

उपायुक्त ने दो महत्वपूर्ण विषयों “मेरी माटी मेरा देश” अभियान एवं “मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024” को लेकर किया प्रेस कॉन्फ्रेंस।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment