RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को वाहन रखने की मिली अनुमति

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 21 जून। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को वाहन उपलब्ध कराने की अनुमति प्रदान की है। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्राथमिक शिक्षा पंकज कुमार के ज्ञापांक 176/नि प्रा को, पटना दिनांक 20/6/2023 के द्वारा आदेश निर्गत किया गया है कि विभागीय निर्देश के आलोक में प्रत्येक दिन विद्यालयों का निरीक्षण किया जाना है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को वाहन उपलब्ध नहीं रहने के कारण उक्त कार्य में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। अतएव सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को संबंधित जिले में समाहरणालय स्तर के स्वीकृत दर पर बोलेरो/स्कॉर्पियो वाहन रखने की अनुमति प्रदान की जाती है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगा। निदेशक, प्राथमिक शिक्षा के पत्र के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी भोजपुर आरा ने ज्ञापांक 701(को),आरा, दिनांक 21 जून 2023 के द्वारा जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यार्थ प्रेषित किया है और निर्देशित किया है कि निर्देश के आलोक में अपने स्तर से विद्यालय भ्रमण हेतू बोलेरो/ स्कॉर्पियो की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Related posts

पितृ पक्ष विशेष : याद सदा ही आते रहना

rktvnews

प्रधानमंत्री ने एनसीसी कैडेटों और एनएसएस स्वयंसेवकों को संबोधित किया।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पश्चिम चम्पारण जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों का लिया जायजा।

rktvnews

भोजपुर: राजद भोजपुर ने की सदस्यता अभियान की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:बिहार फोटोग्रफर्स एसोसिएशन भोजपुर ने स्ट्रीट फोटोग्राफी प्रतियोगिता व केक कटिंग कर मनाया वर्ल्ड फोटोग्राफी डे।

rktvnews

Leave a Comment