RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 425 छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित।

मंत्री सत्यानंद भोक्ता व उपायुक्त अबु इमरान ने छात्र छात्राओं के आगे की पढ़ाई और लक्ष्य की जानकारी लेते हुए किया उत्साहवर्धन।

चतरा/झारखंड 21 जून।चतरा कॉलेज चतरा में दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार सत्यानंद भोक्ता, उपायुक्त अबु इमरान शामिल हुएं।
कार्यक्रम में सर्व प्रथम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, उपायुक्त अबु इमरान द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 425 छात्र छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं छात्र छात्राओं के आगे की पढ़ाई और लक्ष्य की जानकारी लेते हुए उत्साहवर्धन भी किया।
उक्त मौके पर 20 सूत्री उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव, दैनिक भास्कर के जिला ब्यूरो नौशाद आलम, संवाददाता जफर परवेज, क्राइम रिपोर्टर विपिन सिंह, छात्र छात्राओं के अभिभावक समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

इंदौर:डॉग बाइट की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिये जिला प्रशासन द्वारा कार्ययोजना तैयार।

rktvnews

भोजपुर:कृषि विविधीकरण से किसानों की आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल : प्रो.सुरेंद्र प्रसा

rktvnews

रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के विभागीय बजट की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वधान में मूर्धन्य साहित्यकार डॉ भगवती शरण मिश्र की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली सभा आयोजित।

rktvnews

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जिला पर्यटन विभाग के तत्वावधान में पिथौरागढ़ स्थित पर्यटक आवास गृह मे गोष्ठी का आयोजन हुआ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:किसी भी पद पर रहे, मित्रता भाव हमेशा बनाए रखना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment