RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

सैनिक स्कूल कुंजपुरा प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित,16 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन!21 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा।

नारनौल/हरियाणा 23 नवंबर। सैनिक स्कूल कुंजपुरा करनाल में कक्षा छह व कक्षा नौवीं में वर्ष 2024-25 में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र स्कूल की वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/AISSEE/ पर 16 दिसंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा आगामी 21 जनवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ओएमआरशीट पर बहुविकल्पीय प्रश्नावली रूप में होगी।
यह जानकारी देते हुए उपयुक्त मोनिका गुप्ता आईएएस ने बताया कि सैनिक स्कूल कुंजपुरा रक्षा मंत्रालय का एक प्रमुख संस्थान है। इसमें 67 प्रतिशत सीटें गृह राज्य के लड़कों और लड़कियों के लिए आरक्षित हैं और 33 प्रतिशत सीटें देश के बाकी हिस्सों के लड़कों और लड़कियों के लिए हैं। उन्होंने बताया कि इस स्कूल का प्राथमिक उद्देश्य कैडेटों को हमारे देश के सशस्त्र बलों में अधिकारियों के रूप में एक शानदार कैरियर के लिए तैयार करना है।
उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान सैनिक स्कूल कुंजपुरा में प्रवेश के लिए कक्षा छह में लगभग 100 सीटें हैं। इनमें 90 सीटें लड़के व 10 सीटें लड़कियों के लिए हैं। कक्षा 9वीं के लिए 21 सीटें लड़कों के लिए उपलब्ध होने की संभावना है। सीटों की वास्तविक संख्या पास आउट और निकासी की संख्या के आधार पर भिन्न हो सकती है।
उन्होंने बताया कि प्रवेश पूरी तरह से अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के माध्यम से योग्यता के आधार पर और उम्मीदवार की मेडिकल फिटनेस के अधीन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 प्रतिशत सीटें एससी, 7.5 प्रतिशत सीटें एसटी व 27 प्रतिशत सीटें ओबीसी श्रेणियों के लिए आरक्षित हैं। शेष सीटों में से 25 प्रतिशत सीटें पूर्व सैनिकों सहित रक्षा कर्मियों के बच्चों के लिए आरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा के लिए आयु 1 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2014 के बीच तथा कक्षा 9 वीं के लिए 1 अप्रैल 2009 से 31 मार्च 2011 के बीच होनी चाहिए।

Related posts

आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलिटेटर की हड़ताल के समर्थन मे बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट ने एकजुटता का प्रदर्शन किया!आशा कार्यकर्ता और फैसिलिटेटर के समर्थन मे उतरे भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी।

rktvnews

दुमका:पशु जन्म नियंत्रण नियम, 2023 एवं सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:जघन्य हत्याओं के खिलाफ भाकपा (माले) एवं इंसाफ मंच ने आरा में किया प्रतिरोध सभा।

rktvnews

भोजपुर: श्री कृष्ण चेतना समिति और चौकीदार दफादार के संयुक्त तत्वाधान में मनी पूर्व सांसद राम अवधेश सिंह की जयंती।

rktvnews

मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन भोपाल…”नीलम जयंती शब्द उत्सव”।

rktvnews

हिन्दी काव्य-साहित्य में तुलसी के बाद भारतेन्दु ही लोकनायक!जयंती पर आयोजित हुई लघुकथा-गोष्ठी, ललन पाण्डेय की पुस्तक ‘वैदिक विभूतियों का सान्निध्य’ का हुआ लोकार्पण ।

rktvnews

Leave a Comment