RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने मतदान एवं मतगणना कर्मियों के प्रथम चरण के तहत चल रहे प्रशिक्षण कार्य का किया निरीक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 सितंबर।आज जिलाधिकारी भोजपुर-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी के क्रम में महाराजा कॉलेज, आरा में मतदान एवं मतगणना कर्मियों के प्रथम चरण के तहत चल रहे प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी मास्टर ट्रेनर्स को निर्देश दिया कि वे भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण सुनिश्चित करें। इसमें मतदान की विधि, मतगणना की प्रक्रिया, ईवीएम एवं वीवीपैट का संचालन, आचार संहिता का पालन, तथा दिव्यांगजनों एवं वृद्ध मतदाताओं की सुगम भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल करने पर विशेष बल दिया गया।साथ ही, प्रशिक्षण सत्र के दौरान मतदान कर्मियों को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रायोगिक (हैंड्स-ऑन) प्रशिक्षण प्रदान करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि निर्वाचन के दिन वे बिना किसी कठिनाई के उपकरणों का संचालन कर सकें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं सफल संचालन हेतु प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है, अतः सभी कर्मियों को निर्धारित समय पर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करना चाहिए।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 3 अक्टूबर 2025 तक निरंतर आयोजित किया जाएगा।इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सदर आरा तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

राजस्थान:केंद्रीय मंत्री ने ई लाइब्रेरी सहित विकास कार्यों का किया लोकार्पण।

rktvnews

बीएसएनएल ने तीसरी तिमाही में ₹262 करोड़ का मुनाफा कमाया- 2007 के बाद पहला मुनाफा।

rktvnews

कॉर्पोरेट बस्तर के सेप्टिक टैंक में दफ्न ‘लोकतंत्र’

rktvnews

भोजपुर:कर्मचारी महासंघ गोप गुट ने शंकर प्रसाद की 14 वी पुण्यतिथि पर आयोजित की श्रद्धांजलि सभा।

rktvnews

भारतीय वायुसेना ने ‘नि-क्षय मित्र’ के तहत 765 टीबी रोगियों को सहायता देने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 20 जुलाई 25

rktvnews

Leave a Comment