RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

बेकरी उद्योग से मथुरा देवी 2 कोतापाल समूह की महिलाएं बढ़ रही हैं आर्थिक सशक्तिकरण की ओर।

बीजापुर/रायपुर 09सितंबर।जिला मुख्यालय में स्थित महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) ईटपाल में समूह की महिलाओं द्वारा इन दिनों मनवा बीजापुर ब्रांड के बीजावन नाम से रागी बिस्किट चॉकलेट बिस्किट, टोस्ट, बिस्किट, नान खटाई, बनाये जा रहे हैं। जून महीने के आखिरी सप्ताह में धमतरी से ट्रेनर बुलाकर जिला प्रशासन के प्रयास से महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया था। बेकरी उद्योग से समूह की महिलाएं विगत दो महीनो में ही 20 हजार रुपयों से भी अधिक की आमदनी अर्जित की है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर राजेंद्र कटारा एवं सीईओ जिला पंचायत रवि कुमार साहू के कुशल नेतृत्व में बेकरी खाद्य उत्पादनों की गुणवत्ता एवं स्वाद हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

रीपा ईटपाल में बनाए जा रहे हैं रागी बिस्किट, चॉकलेट बिस्किट, नान खटाई टोस्ट जैसे स्वादिष्ट व्यंजन

खाद्य सामग्रियों के विक्रय एवं प्रचार-प्रसार हेतु प्रति मंगलवार समय सीमा बैठक के दिन कलेक्टोरेट परिसर में स्टॉल लगाया जा रहा है। जिससे जिले के समस्त अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा खाद्य सामग्रियों की खरीदी की जा रही है एवं रीपा में बन रहे उत्पादो को काफी पसंद किया जा रहा है।
मथुरा देवी 2 समूह की रीना लिंगम, अनिता लिंगम, जयश्री लिंगम, सुशीला कडियल, रजनी पुल्ला, अनिता ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा ईटपाल ग्राम पंचायत में रीपा केंद्र खोलना एक बहुत ही अच्छी पहल है। जिससे हमको गांव के पास में ही रोजगार प्राप्त हो रहा है। गांव के नजदीक होने से यहां काम करने में अच्छा लग रहा है। हमें कोई भी दिक्कत होती है तो मैनेजर द्वारा हमेशा मदद किया जाता है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 07 जनवरी 24

rktvnews

काशी तमिल संगमम् 4.0 के लिए तमिलनाडु से आया चौथा दल, डमरू वादन और पुष्पवर्षा के बीच हुआ स्वागत।

rktvnews

गया: नदी के जलस्तर बढ़ने से कुछ गांवों में पानी घुसने की सूचना पर देर रात सिलौंजा गांव पहुंचे डीएम,स्थिति का लिया जायजा, स्थानीय लोगों से बात कर जाने हालात।

rktvnews

ट्राइफेड ने मीशो, आईएफसीए और महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिकीकरण संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर : कुंडेश्वरनाथ मंदिर में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:कृषि चौपाल कार्यक्रम अंतर्गत कृषकों को दी गई अनेक जानकारियां।

rktvnews

Leave a Comment