RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महापौर ने पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का किया उद्घाटन।

नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-20 एवं 43 में हुआ उद्घाटन।

महापौर बोली: नगर निगम द्वारा विकास कार्यों को दी जा रही प्राथमिकता।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 फरवरी।नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-20 एवं 43 में पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन महापौर इंदु देवी द्वारा किया गया।मौके पर महापौर इंदू देवी ने कहा कि नगर निगम द्वारा विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। आगे भी जनहित में ऐसे कार्य लगातार किए जाते रहेंगे। उद्घाटन के बाद महापौर ने वहां के स्थानीय नागरिकों से जन समस्या भी सुनी। उसका जल्द से जल्द निवारण करने की आश्वासन दिया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। वर्षों से लंबित सड़क एवं नाली निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन एवं जल निकासी की समस्या से राहत मिलेगी, जिससे आम जनता में काफी खुशी का माहौल है। कार्यक्रम में वार्ड संख्या-20 की पार्षद राखी कुमारी, पार्षद प्रतिनिधि संतोष पांडेय, वार्ड संख्या 43 के पार्षद श्रीकांत, भाजपा नेता सह कैट भोजपुर के जिलाध्यक्ष आलोक अंजन उर्फ छोटे, भाजयुमो के महामंत्री आदित्य सिंह आदि, सिविल कोर्ट के अधिवक्ता आशुतोष पांडेय, विश्व हिंदू परिषद के राजीव रंजन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही, जिनमें प्रमुख रूप से रंगनाथ सिंह, प्रमोद कुमार पांडेय, अमन कुमार, संतोष प्रसाद, विक्की कुमार, भारत प्रसाद, रोहित कुमार, सुमन कुमारी, नीतू कुमारी, अभिलाष सिंह, रितेश कुमार, आजाद श्रीवास्तव, दीपक सिंह, बबलू पांडेय, लवली सिंह, बबलू कुमार, अभिजीत आनंद आदि शामिल थे।

Related posts

बिहार : भोजपुर:श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञान स्थली विद्यालय में पूजा पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

बुद्ध जयन्ती पर विशेष:’आत्म दीपो भव ‘

rktvnews

पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण सेल (पीपीएसी) ने 03 अप्रैल 2023 को अपना 22वां स्थापना दिवस मनाया।

rktvnews

ट्राई ने सिम बंद करने की धमकी जैसे धोखाधडी वाले कॉल से किया आगाह।

rktvnews

बिहार:हार्वर्ड केनेडी स्कूल में भारतीय छात्र समुदाय को संबोधित करने के लिये मुख्यमंत्री को मिला आमंत्रण।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मणिपुर की सुरक्षा स्थिति पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment