RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बिहार : भोजपुर:श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञान स्थली विद्यालय में पूजा पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 अक्टूबर। बुधवार को श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञानस्थली विद्यालय आरा में दिपावली,भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा, छठ महापर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डा० आदित्य तिवारी एवं उप प्राचार्य संजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक- शिक्षिकाओं में बी०डी०मिश्रा, पंकज शर्मा, चाँदनी कुमारी,प्रतिमा कुमारी,सतीश मिश्रा,गीता कुमारी, जीतेश कुमार, सुन्दर मणि, मुकेश नंदन, बिनोद साह, एम डी अनस, दिलीप कुमार, सुनिल कुमार, संध्या कुमारी, प्रिया श्रीवास्तव,संगीता सिंह, अर्चना सिंह का भरपूर सहयोग रहा।मंच संचालन विद्यालय की शिक्षिका चाँदनी कुमारी एवं प्रियंका कुमारी ने संयुक्त रूप से किया । इन बच्चें और बच्चियों द्वारा बनाये गए रंगबिरंगे आकर्षक और ज्ञानवर्धक आकृतियों बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। सफल प्रतिभागियों को प्राचार्य , उपाचार्य द्वारा सम्मानित किया।दीपोत्सव के अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को भी दिपावली के अवसर पर उपहार भेंट की गई। विद्यालय के प्राचार्य ने छठ गीत एवं नृत्य की प्रस्तुती करने वाली टीम के सभी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

Related posts

आरा नगर का मिल्की अनाईठ नरक मे तब्दील – क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

सिर्फ इमोशन से नहीं होती राज्य के विकास की परिकल्पना : उपराष्ट्रपति

rktvnews

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह की जिले को एक और सौगात आरा से दुर्ग के लिए चलेगी ट्रेन! भाजपा नेताओं ने जताया आभार।

rktvnews

सार्वभौमिक सेवा दायित्व निधि।

rktvnews

भोजपुर:स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर अतिथियों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को किया नमन।

rktvnews

गिरीडीह: जिले में पर्याप्त रूप में है गैस सिलेंडर, उपायुक्त ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment