RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:हार्वर्ड केनेडी स्कूल में भारतीय छात्र समुदाय को संबोधित करने के लिये मुख्यमंत्री को मिला आमंत्रण।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)19 मार्च।हार्वर्ड केनेडी स्कूल के कानून एवं नीति छात्र समूह और भारतीय छात्र समुदाय की ओर से, विशेष रूप से बिहार के छात्रों द्वारा ऑनलाइन चर्चा में शामिल होने के लिये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आमंत्रित किया गया है। ‘अगले दशक के लिये बिहार का विजन शिक्षित, समृद्ध और सक्षम’ विषय पर यह ऑनलाइन चर्चा आयोजित की जायेगी।
आमंत्रण पत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा गया है कि आपके नेतृत्व में आज बिहार इमर्जिंग ग्रोथ का हब बन गया है। सुशासन, आर्थिक विकास, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में हुये बदलाव ने राज्य की तस्वीर बदल दी है। बिहार का यह बदलता स्वरूप नीति निर्माताओं और वैश्विक विद्वानों के लिये एक महत्वपूर्ण केस स्टडी है। आनेवाले दशक में बिहार की प्रगति को लेकर तैयार रोड मैप पर आपका विजन और मार्गदर्शन जानने के लिये हमलोग उत्सुक हैं। यह चर्चा छात्रों, संकाय और शोधकर्ताओं के लिए बिहार के विकास मॉडल, चुनौतियों और भविष्य की महत्वाकांक्षाओं को जानने-समझने के लिये उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगी।
आमंत्रण पत्र में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अप्रैल में ऑनलाइन चर्चा में शामिल होकर मार्गदर्शन देने हेतु समय की मांग की गयी है।

Related posts

भोजपुर:शिक्षक संघ (गोपगुट)की समस्याओं को ले महापंचायत।

rktvnews

आ गए राजा राम, जश्नोत्सव में डूबा हिंदुस्तान… मांगी गई शांति समृद्धि सौहार्द की दुआएं।

rktvnews

भोजपुर:संभावना में समारोह पूर्वक “श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव” का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व केंद्रीय मंत्री व मोतिहारी सांसद राधामोहन सिंह ने की बैठक।

rktvnews

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के वितरण शिविरों का श्री गोदारा ने किया निरीक्षण,ओबीसी वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष ने जांची व्यवस्थाएं!मुख्यमंत्री गुरूवार को करेंगे इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना का वर्चुअली शुभारंभ।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने एंटी-माइक्रोबियल प्रतिरोध (एएमआर) पर अंतर-क्षेत्रीय समन्वय समिति की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment