RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:सरस्वती संगीत महाविद्यालय लालघाटी,भोपाल द्वारा अभिनव प्रस्तुतियां।

छात्रों के गायन एवं वादन की प्रस्तुतियों से गूँजा मानस भवन सभागार।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)11 जनवरी।भोपाल नगर लालघाटी स्थित गुफामंदिर धाम मानस भवन में शनिवार को छोटे बच्चों और युवाओं को गायन एवं वादन का प्रशिक्षण देने के क्षेत्र में कार्यरत सरस्वती संगीत महाविद्यालय लालघाटी द्वारा दो दिवसीय छात्राओं की प्रतिभा प्रोत्साहन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुफामंदिर के महंत रामप्रवेशदास जी के दीप प्रज्जवल्लन एवं शुभकामना संदेश के साथ किया गया। सभी प्रतिभागियों को उन्होने अपना आर्शीवाद एवं शुभनामना दी। प्रतियोगिता में गायन, वादन, एकल, समूह एवं शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतिया देकर प्रतिभागियो ने श्रोत्राओं को मंत्रमुग्ध किया इस संगीत प्रतियोगिता में इटारसी, देवास, होषंगाबाद, नर्बदापुरम तथा भोपाल सहित 40 छात्रों ने भाग लिया।
इस अवसर पर सरस्वती संगीत महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅं.सविता रिछारिया कलामंदिर के अध्यक्ष डाॅं.गौरीषंकर शर्मा, डाॅं.रोहित श्रीवास्तव, डाॅं.मणि श्रीवास्तव, महेश सक्सेना, रुक्मणी रिछारिया तथा डाॅं. सीता तिवारी सहित संगीत विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

Related posts

स्कूली पाठ्यक्रम में सांस्कृतिक शिक्षा।

rktvnews

समानता के मुद्दे पर भारत को इस दुनियां में किसी से उपदेश की आवश्यकता नहीं है-उपराष्ट्रपति

rktvnews

शराब मामले का तीन साल का फरारी अभियुक्त गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

गढ़वा जिले में “Garhwa Learns & Garhwa Leads” कार्यक्रम का होगा भव्य शुभारंभ।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने अरुणाचल प्रदेश में अग्रिम चौकियों का दौरा किया; एलएसी पर रक्षा तैयारियों का जायजा लिया।

rktvnews

भोजपुर:वृद्धजन एवं दिव्यांगो की मतदान में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी को ले कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment