
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 जनवरी।महर्षि सद्गुरु सदाफल देव सत्संग भवन महाराजा हाता गली न०-2 में सत्संग आयोजित जिसका संचालन श्रीकृष्णा प्रसाद ने किया।मीरा उपाध्याय ने बताया कि गुरु कृपा का मतलब ये है कि हमारे जीवन में तकलीफ़ तो आती ही है,वो गुरु कृपा से कब और कैसे हमारे जीवन से वो कष्ट निकल जाता है हमें पता ही नहीं चलता है।बिहार महामंत्री भूपेंद्र राय ने बताया कि — विहंगम योग की साधना नियमित सेवा सत्संग से वास्तविक विवेक जागृत होता है और मानव आत्म दर्शन की ओर अग्रसर होकर परमात्मा दर्शन के अंतिम लक्ष्य को प्राप्त कर लेता है परन्तु इसके लिए समर्थ ब्रह्म निष्ठ सद्गुरु की आवश्यकता पड़ती है। विहंगम योग के प्रणेता महर्षि सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज की 72 वीं पुण्यतिथि प्रयागराज के पावन पवित्र माघ मेला प्रक्षेत्र सेक्टर 6 में 23 से 27 जनवरी तक 2100 कुंणडिये विश्व शांति वैदिक यज्ञ अनुष्ठान परम निर्माण दिवस के रूप में आयोजित हैं।आज सत्संग को सफल बनाने में जिला सचिव विजय पाण्डेय, परामर्शक दीपनारायण प्रसाद, मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार, डॉ अंशु सिंह, राजवंश सिंह, श्री सिंह, जयधीर सिंह, आरा अनुमंडल संयोजिका रीना गुप्ता,, जयमालती राय, किरण पांडेय, इन्दु देवी,पुनम सिंह, पिंकी प्रसाद, रीता देवी, कंचन तिवारी, सरिता पाठक, मीरा उपाध्याय, गुड़िया देवी , रून्नी देवी का सराहनीय योगदान रहा।
