RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:जमशेदपुर परिसदन में विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति ने की जिला स्तरीय पदाधिकारियों संग बैठक।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)21 दिसंबर।विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति ने परिसदन जमशेदपुर में जिला के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। विधायक उदय शंकर सिंह की अध्यक्षता में आहूत बैठक में विधायक श्वेता सिंह, विधायक पोटका संजीव सरदार उपस्थित रहे। बैठक के दौरान समिति द्वारा जिला खनन पदाधिकारी से जिले में वर्तमान में संचालित खदानों की जानकारी तथा राजस्व संकलन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। जिला खनन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संकलन किया जा रहा है। साथ ही बताया गया कि इस वर्ष अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, वाहनों को जब्त किया गया है तथा रुपये की वसूली की गई है। समिति के सदस्यों द्वारा बालू घाटों की वर्तमान स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की गई।
प्रदूषण नियंत्रण विभाग से जिले में संचालित कल-कारखानों में प्रदूषण की स्थिति की समीक्षा की गई। समिति ने सभी कारखानों में एयर पॉल्यूशन कंट्रोल यूनिट अनिवार्य रूप से लगाने, निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कारखाना परिसरों में पौधारोपण, चाहरदीवारी निर्माण तथा सड़कों पर नियमित रूप से पानी के छिड़काव का भी निर्देश दिया गया।
श्रम अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी (मिनिमम वेजेज) का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। वहीं नियोजन पदाधिकारी को अधिनियम के प्रावधानों के तहत स्थानीय लोगों को 75 प्रतिशत रोजगार का लाभ सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों से निकलने वाले बायो-मेडिकल वेस्ट का अनिवार्य रूप से वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
इसके अतिरिक्त समिति द्वारा पेयजल, डीएमएफटी, भू-अर्जन, नगर निगम सहित अन्य विभागों की भी समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अपर उपायुक्त, सिविल सर्जन, निदेशक एनईपी, एसओआर, तकनीकी विभागों के अभियंता, एसडीओ, डीएमओ, शिक्षा विभाग, नगर निकाय व सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

बागपत:राजसी अंदाज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत बागपत की बेटियों की हो रही शादियां बेटियों ने लिए फेरे सरकार का किया धन्यवाद अर्पित।

rktvnews

इंसाफ मंच का दूसरा चंपारण जिला सम्मेलन सम्पन्न।

rktvnews

ट्रम्प की हथकड़ी बेड़ी में जकड़ा भारत और मिमियाते हुक्मरान।

rktvnews

उज्जैन:7 और 8 दिसंबर को आयोजित होगा आयुष्मान जिला महाअभियान।

rktvnews

दरभंगा:प्रमण्डल के 50वें वर्ष पूरा होने के अवसर पर जारी किया गया लोगो।

rktvnews

बक्सर डीएम और एसपी की बिहार पुलिस में सिपाही पद पर नियुक्ति हेतु आयोजित लिखित परीक्षा के विधि व्यवस्था संधारण एवं परीक्षा कार्य के सफल संचालन हेतु बैठक।

rktvnews

Leave a Comment