RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर :24 जुलाई को होगा जिला स्तरीय रेड रन मैराथन 2024: डा साधना रावत

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 जुलाई।बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले युवा महोत्सव के अंतर्गत रेड रन मैराथन 2024 जिला स्तरीय आयोजन भोजपुर जिले के अंतर्गत 24 जुलाई 2024 को आयोजित होगा।इससे पूर्व यह प्रतियोगिता महाविद्यालय स्तर पर आयोजित की जाएगी। महाविद्यालय स्तर से चयनित प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा पर सोमवार को विस्तृत चर्चा करने के लिए रेड रिबन जिला नोडल पदाधिकारी एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ साधना रावत द्वारा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में कार्यक्रम नोडल पदाधिकारी की बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें उनके द्वारा रेड रन मैराथन 2024 से संबंधित रूपरेखा की चर्चा की गई। उनके द्वारा यह बताया गया कि यह मैराथन कल 5 किलोमीटर की होगी जो सुबह 8:00 से 9:00 के बीच में शुरू की जाएगी। जिसमें प्रत्येक महाविद्यालय से 10 प्रतिभागी चुने जाएंगे जिसमें पांच छात्र और पांच छात्राएं शामिल होंगे। सभी विजेता प्रतिभागी 27 जुलाई 2024 को महाराजा कॉलेज पहुंचेंगे जहां सुबह 9:00 से प्रतियोगिता शुरू कराई जाएगी।साथ ही रेड रिबन क्लब द्वारा प्राप्त प्रचार प्रसार सामग्री का वितरण कॉलेज नोडल पदाधिकारी के बीच किया गया।
जिला स्तरीय रेड रिबन के विश्वविद्यालय के नोडल पदाधिकारियों को रणवीर पटेल DMC भोजपुर PCI के द्वारा आगामी फाइलेरिया कार्यक्रम की जानकारी दी गयी । रणवीर पटेल के द्वारा बताया गया कि फाइलेरिया एक लाईलाज बीमारी है और यह मच्छर के काटने से होता है ।हम सभी फाइलेरिया की दवा खाएंगे और बीमारी को जड़ से मिटायेंगे। कॉलेज स्तरीय बूथ लगाने पर भी बात की गई ।इस अवसर पर सब कॉलेज नोडल पदाधिकारी डॉक्टर अर्चना कुमारी, महाराजा कॉलेज नोडल पदाधिकारी डॉ विभा वर्मा, स्नातकोत्तर इकाई नोडल पदाधिकारी डॉक्टर अंकित मिश्रा, बचरी कॉलेज पिरो के नोडल पदाधिकारी डॉक्टर वेंकटेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया के साथियों के साथ मनाया दीपोत्सव।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव और एसपी हरी शंकर ने लिया अंगदान का संकल्प, जिले में एक दिन में 1500 से अधिक लोगों ने ली शपथ।

rktvnews

उज्जैन शहरी विकास प्राधिकरण के विभिन्न विकास प्रोजेक्ट्स का कलेक्टर ने किया निरीक्षण।

rktvnews

बिहार: सारण:दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

युवतियों व महिलाओं ने भाई के दीर्घायु होने के लिए किया बहुला व्रत।

rktvnews

भोजपुर : विभिन्न मामलों में पाँच गये जेल।

rktvnews

Leave a Comment