RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की भोजपुर इकाई ने राष्ट्रपति को भेजा सात सूत्री मांग पत्र,जिलाधिकारी को किया सुपुर्द।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)03 अक्टूबर।राष्ट्रीय मांग दिवस के अवसर पर बिहार वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन (श्रमजीवी पत्रकार यूनियन), भोजपुर इकाई द्वारा भारत की राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र भोजपुर जिलाधिकारी, के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

यूनियन के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह एवं महासचिव अरुण प्रसाद के नेतृत्व में पत्रकारों ने मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा, कल्याण एवं अधिकारों को ध्यान में रखते हुए सरकार त्वरित कार्रवाई करे।

सात सूत्रीय मांगें

*1.* सभी पत्रकारों को अधिमान्य पत्रकार का दर्जा देकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए एवं पत्रकार सुरक्षा कानून अविलंब लागू किया जाए।

*2.* भोजपुर जिले में पत्रकारों पर हो रहे हमले व धमकी की घटनाओं पर रोक लगाने हेतु विशेष सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन किया जाए तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

*3.* सभी पंजीकृत पत्रकारों को राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ एवं 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जाए।

*4.* ग्रामीण एवं छोटे समाचार पत्रों के पत्रकारों को आर्थिक सहायता हेतु जिला स्तर पर पत्रकार कल्याण कोष का गठन किया जाए।

*5.* प्रेस को सूचना प्राप्ति में आ रही बाधाओं को दूर कर सूचना के अधिकार के तहत पत्रकारों को तत्काल सूचना उपलब्ध कराई जाए।

*6.* भोजपुर जिले में मीडिया सेंटर / पत्रकार भवन का निर्माण कर पत्रकारों हेतु कार्यस्थल एवं प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाए।

*7.* डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को भी अन्य पत्रकारों के समान सरकारी मान्यता एवं सुविधाएं प्रदान की जाएं।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उपरोक्त मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, जिससे पत्रकार समुदाय का हित सुरक्षित हो सके और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूती मिल सके। हमें पूर्ण विश्वास है कि राष्ट्रपति महोदया इस पर सकारात्मक कार्रवाई हेतु शीघ्र आदेश निर्गत करेंगी।

Related posts

SC/ST आरक्षण वर्गीकरण के खिलाफ भारत बंद में भाकपा-माले ने बस स्टैंड आरा में सड़क जाम किया!

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की

rktvnews

मुजफ्फरपुर : मतदान शपथ को ले नया कीर्तिमान, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ जिले का नाम।

rktvnews

भोजपुर: जगदीशपुर में अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भारतीय नौसेना के दिवंगत एडमिरल रोनाल्ड लिंसडेल परेरा, पीवीएसएम, एवीएसएम (सेवानिवृत्त) को श्रद्धांजलि अर्पित की गई: बेंगलुरु में 25-27 मई को शताब्दी समारोह।

rktvnews

उज्जैन:बाबा महाकाल की सवारी में उत्साह, उमंग और आकर्षण के गौरवशाली इतिहास में जुड़ा नया अध्याय

rktvnews

Leave a Comment