RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन— राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से आगे बढ़ें और बड़े पदों तक पहुंचें तथा अपने हुनर को आजीविका का साधन बनाएं -जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री

जयपुर/राजस्थान 07 अगस्त। राजस्थान युवा बोर्ड युवा मामले एव खेल विभाग राजस्थान सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार 2 दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन सोमवार को बासवाड़ा जिले के श्री हरिदेव जोशी रंगमंच में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (स्वतंत्र प्रभार), जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं भू-जल विभाग राज्यमंत्री अर्जुन सिहं बामनिया के मुख्य अतिथि, नगरपरिषद सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी विशिष्ट आतिथ्य, और जिला कलक्टर प्रकाश चन्द्र शर्मा, की अध्यक्षता में हुआ।
इस मौके पर युवा महोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा दीपेश शर्मा द्वारा प्रस्तुत की गई एवं बताया गया कि कुल 22 प्रतियोगिताओं के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा कला संवर्धन हेतु कार्य करवाया जा रहा है।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अर्जुन सिंह बामनिया ने राज्य सरकार की योजना के माध्यम से आगे बढ़ने, बड़े पदों तक पहुंचने, अपने हुनर को आजीविका का साधन बनाने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में ब्लॉक वाइज सभी छात्र छात्राओं का पंजीयन किया गया एव विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोक गायन, भरतनाट्यम, आशुभाषण, समूह चर्चा आदि कुल 22 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस संदर्भ में आज रंग मंच पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले युवा कलाकारों के नामो की घोषणा और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन होगा।

Related posts

सरकार ने फसल वर्ष 2025-26 के मद्देनजर मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अफीम पोस्त की खेती के लिए वार्षिक लाइसेंसिंग नीति की घोषणा की।

rktvnews

भोजपुर:श्री सनातनी सेना द्वारा आयोजित श्री राम कथा को श्रद्धालु भक्तों ने सराहा।

rktvnews

राजभवन में आयोजित मंत्रिमंडल के सदस्य के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री!पत्रकारों के सवालों के दिए जवाब।

rktvnews

भोजपुर: पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी एवं पुलिस सभा का आयोजन।

rktvnews

कोयंबटूर में आयोजित ऐतिहासिक चिकित्सा कार्यक्रमों में उपराष्ट्रपति ने स्वास्थ्य सेवा को राष्ट्र निर्माण मिशन के रूप में रेखांकित किया।

rktvnews

पटना:केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान से साहित्य सम्मेलन को मिले 23मूल्यवान ग्रंथ।

rktvnews

Leave a Comment