RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा जिले में “Garhwa Learns & Garhwa Leads” कार्यक्रम का होगा भव्य शुभारंभ।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)22 जनवरी।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव द्वारा प्राप्त निर्देशों तथा DEIC (District Education Innovation Challenge) एवं District Education Performance Review के निर्धारित इंडिकेटर्स के आलोक में गढ़वा जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता एवं प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से “Garhwa Learns & Garhwa Leads” कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है।
इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह 24 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे से नीलांबर पीतांबर बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन, गढ़वा (टाउन हॉल) में आयोजित किया जाएगा।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि “Garhwa Learns & Garhwa Leads” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, नवाचार को बढ़ावा देना, शैक्षणिक परिणामों को सुदृढ़ करना तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। यह पहल गढ़वा जिले को शैक्षणिक क्षेत्र में एक नई दिशा प्रदान करेगी।
उन्होंने शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मियों से आपसी समन्वय के साथ सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया है, ताकि यह कार्यक्रम जिले के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सके।

Related posts

बक्सर:डीएम की सभी निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ बैठक।

rktvnews

देवघर:राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने 16वीं बार रक्तदान कर जिलावासियों को रक्तदान हेतु किया प्रेरित।

rktvnews

प्रयागराज:सनातन परंपरा को बचाए रखने में वनवासी समाज का बड़ा योगदान :सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले

rktvnews

भोजपुर:जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज में 21 एवं 22 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन,सैकड़ों योग्य युवक-युवतियों को मिलेगा रोजगार: डा आदित्य विजय जैन

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिवबारात को लेकर की जाने वाली तैयारियों हेतु बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:डायबिटीज से आंख और किडनी होता है प्रभावित : डा के एन सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment