सत्र 2026-27 के क्लब ट्रांसफर एवं निबंधन की तिथियां निर्धारित।
RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)03 अक्टूबर।भोजपुर जिला क्रिकेट संघ की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट (सीओएम) की बैठक शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को संघ के कार्यालय में अध्यक्ष कृष्ण मुरारी अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी सत्र की क्रिकेट गतिविधियों एवं संघ से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सत्र 2026-27 के लिए क्लब ट्रांसफर की तिथि 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 तक रमना मैदान (वीर कुंवर सिंह स्टेडियम) में निर्धारित की गई है।
वहीं, सत्र 2026-27 के लिए क्लबों के निबंधन की प्रक्रिया 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शुरू होगी, जिसकी अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026, शनिवार निर्धारित की गई है।
बैठक में सत्र 2025-26 में संपन्न जूनियर एवं सीनियर डिवीजन के फाइनल मुकाबलों के पुरस्कार वितरण समारोह के आयोजन का भी निर्णय लिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह 22 नवंबर 2026, रविवार को दोपहर 1:00 बजे से तारकेश्वर नारायण अग्रवाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, हरिगांव, आरा-जगदीशपुर के सभागार में आयोजित किया जाएगा।
बैठक में संघ के पदाधिकारियों एवं कमिटी ऑफ मैनेजमेंट के सदस्यों ने आगामी सत्र की क्रिकेट गतिविधियों को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संचालित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों एवं तैयारियों पर भी चर्चा की।
भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव आलोक कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा संपन्न की गई

