
RKTV NEWS/समस्तीपुर (बिहार)03 अक्टूबर।गांधीजी-शास्त्रीजी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार की देर शाम कायस्थ-परिवार की ओर से शिक्षाविद मंच, समस्तीपुर के तत्वावधान में ताजपुर रोड स्थित समता- सदन में एक समारोह आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता साहित्यकार डाॅ परमानन्द लाभ ने किया। राजकुमार चौधरी की सरस्वती-वंदना से आरंभ इस कार्यक्रम में डाॅ परमानन्द लाभ कृत ” गांधीजी के अनुत्तरित सवाल” और ” बजाना अपनी डफली अपना राग” पुस्तकें लोकार्पित हुईं, वहीं मिथिला की परंपरा के अनुसार आयोजक समदर्शी राजगृहार को दुपट्टा, माला व पाग देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि ने अपने सारगर्भित भाषण में सरकार से राजकीय सम्मान के रुप में शास्त्री-जयंती मनाने की मांग की, वहीं विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार वर्मा ने सघन जांच कर शास्त्रीजी की संदिग्ध मौत पर से पर्दा हटाने की गुहार लगाई। डाॅ लाभ ने अपने अध्यक्षीय भाषण में गांधीजी को राजनीतिक संत और शास्त्रीजी को राजनीतिक आदर्श बताया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर समवेत रुप से माल्यार्पण किया गया, फिर आतिथियों का स्वागत समदर्शी राजगृहार ने किया और धन्यवाद राजद नेता सत्यविंद पासवान ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करने वाले में प्रमुख डॉ मायानन्द राय, अभिमन्यु कुमार, नवल किशोर, मनोज कुमार कर्ण, मो मुर्शीद खां, करण भास्कर, विनयकृष्ण, सौम्य शिरोमणि, गजेंद्र कुमार, डॉ रवींद्रचन्द्र वर्मा, पत्रकार प्रवीण कुमार सिन्हा, टेक्नोमिशन डायरेक्टर ए के लाल व दरभंगा शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी भुवनेश्वर राम आदि थे।
