
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 अक्टूबर।गांधी जयंती के अवसर पर भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच, पटेल बस पड़ाव, आरा पर भोजपुर शिक्षा विभाग द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता नाटक का मंचन किया गया।
सरफराज अहमद के नेतृत्व में आयोजित इस नाटक में सेफाली श्रीवास्तव, करण कुमार, आरती देवी, चैतन्य कुमार, प्रमोद पासवान, आशीष कुमार, पुषा रानी, वरिष्ठ रंगकर्मी साधना श्रीवास्तव, अम्बुज कुमार आदि कलाकारों ने अभिनय किया।
नाटक के माध्यम से कलाकारों ने दर्शकों को स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि घर, परिवार, मोहल्ले एवं सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-कचरा नहीं फेंकना चाहिए। कूड़ा-कचरा फेंकने से वातावरण दूषित होता है तथा अनेक प्रकार के रोग पनपते हैं। बापू हमेशा स्वच्छता पर जोर देते थे।
इस अवसर पर भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
