
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 अक्टूबर।एसआईआर रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर 2 अक्टूबर दिल्ली में हुए बर्बर हमले के ख़िलाफ़ इंकलाबी नौजवान सभा और AISA ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूँका गया और प्रदर्शन किया गया
भोजपुर। एसआईआर को रद्द करने तथा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर इंकलाबी नौजवान सभा और AISA (आरवाईए) के नेतृत्व में शहर के पटेल बस पड़ाव में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए RYA राज्य सचिव शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा सुनिश्चित करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है चुनाव आयोग को लोकतंत्र के संरक्षकों में से एक माना जाता है देश में हर व्यक्ति को निष्पक्ष स्वतंत्र रूप से वोट दिलाने और स्वतंत्र रूप से चुनाव कराने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है लेकिन चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के द्वारा लगातार लोकतंत्र और संविधान को कुचला जा रहा है सत्ता दल को लाभ पहुंचाने के नाम पे देश में SIR के नाम पे वोटर लिस्ट से नाम काट के लोगो के वोट देने के अधिकार को छीना जा रहा है ताकि बीजेपी सरकार में बनी रहे जो लोकतंत्र के लिए खतरा है एसआईआर के नाम पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने से लोगों के संवैधानिक मताधिकार पर असर पड़ सकता है। उन्होंने एसआईआर को रद्द करने की मतदाता सूची से किसी भी योग्य नागरिक का नाम हटना लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए गंभीर विषय है
प्रदर्शन के दौरान एसआईआर रद्द करो, मतदाता अधिकारों की रक्षा करो और मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो जैसे नारे लगाए गए
सभा का संचालन AISA के सहसचिव रौशन कुसवाहा ने किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय कमिटी सदस्य राजू यादव,राज्य कमिटी सदस्य क्यामुदिन अंसारी,संगीता सिंह,विजय ओझा,RYA जिला सचिव निरंजन केशरी अध्यक्ष विशाल कुमार AISA जिला सचिव जयशंकर प्रसाद अध्यक्ष विकाश कुमार,कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,अखिलेश गुप्ता,अमित यादव,धनोज कुमार,राजा कुमार,रितेश,अजय गांधी कुमार,नीतू,वर्षा,छोटी,विद्या,सागर,सुमित,विवेक,साहिल,गोलू,अनूप,सहित इंकलाबी नौजवान सभा और AISA अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
