RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर मे भाजपा नेता जिला पार्षद पं गंगाधर पांडे के नेतृत्व में 11 सूत्री मांगों को लेकर सत्याग्रह धरना आयोजित।

धरना को संबोधित करते भाजपा नेता जिला पार्षद पंडित गंगाधर पांडे

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 30 सितम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड परिसर में भाजपा नेता जिला पार्षद पं गंगाधर पांडेय के नेतृत्व में 11 सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय सत्याग्रह धरना का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सत्याग्रह धरना मे भाजपा नेता जिला पार्षद गंगाधर पांडे सहित अन्य वक्ताओं ने शाहपुर विधान सभा क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के संबंध में चर्चा की और उसके निराकरण की मांग की। भाजपा नेता जिला पार्षद पं गंगाधर पांडेय ने धरना मे टेन प्लस टू उच्च विद्यालय, झौंवा के खेल मैदान की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने, दामोदरपुर पंचायत के जवइनिया गाँव के ग्रामीणों, जिनके घर गंगा में विलीन हो गये, को जमीन का पर्चा दिलाने, गंगा के कटाव के कारण बेघर हुए लोगों को आवास योजना के तहत पक्का मकान का निर्माण कराने, करजा-गौरा-नौरंगा पथ का अविलम्ब निर्माण कराने, बक्सर-कोईलवर तटबंध पर राजपुर तथा सईंया-मरचईंया गाँव के पास बांध पर स्लूइस गेट का निर्माण कराने, बहोरनपुर थाना के निर्माण हेतू जमीन चिन्हित करने, दामोदरपुर एवं करजा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति सतीत भवन निर्माण कराने, बेनवलिया में पुलिस चौकी की स्थापना करने, धमवल-गोविंदपुर पिपरा बांध के बीच के गांव के संपर्क पथ का निर्माण कराने, करजा धर्मावती नदी पुल से बरिसवन-चमरपुर पथ तक पक्की सड़क का निर्माण कराने तथा चारघाट एवं चनउर के बीच नदी पर छोटे पुल का निर्माण कराने सहित 11 मांगों को रखा।

11 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन को बीपीआरओ राजेश प्रसाद तथा आरओ रश्मि सागर को सौंपते भाजपा नेता जिला पार्षद पं गंगाधर पांडे

धरना के उपरांत मांगों से संबंधित 11 सूत्री ज्ञापन को जिला पार्षद पं गंगाधर पांडे ने प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी राजेश प्रसाद तथा राजस्व पदाधिकारी रश्मि सागर को सौंपा। इस अवसर पर भाजपा नेता जिला पार्षद पं गंगाधर पांडे, मिन्टू पांडे, पंकज ठाकुर, शशि यादव, मोती बिन्द, अंजनी पांडे, राकेश पासवान, विशाल सिंह सिंघानिया, अरविंद सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनजी सिंह, निर्मल सिंह, मोदी पासवान, भुअर बिन्द, राधाकिशुन राम, रवि राम, धीरेन्द्र राय, रवि राय, वेदु राय,अमरनाथ ओझा, शशि शंकर यादव, शत्रुघ्न सिंह, रामबदन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 29 नवंबर 25

rktvnews

मिलें उस डॉक्टर से जो शुगर, बीपी और किडनी की समस्याओं को आसानी से ठीक करता है; अपने उपचार में इंजीनियरिंग का उपयोग करता है।

rktvnews

पीएचडी नामांकन जांच परीक्षा 2021की अधिसूचना।

rktvnews

मर्यादित रहते हुए स्वयंसेवक शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे -शंभू चौरसिया

rktvnews

भोजपुर:मन,वचन और श्रवण की पवित्रता से जीवन धन्य हो जाता है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

देहरादून:मुख्य सचिव ने कुंभ मेला – 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली सम्बन्धित विभागों एवं अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment