RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)03 दिसंबर।उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, दुमका अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में जल जीवन मिशन के तहत प्रमंडल संख्या 01 एवं 02 अंतर्गत पेयजलापूर्ति सभी योजनाओं में आरएमएस इंस्टॉलेशन कराना सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। साथ ही योजनाओं की पूर्ण होने के उपरांत त्रि पार्टी एग्रीमेंट कराना सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। जिन योजनाओं में आरएमएस इंस्टॉलेशन नहीं किया गया है उन्हें पुर्ण कराने हेतु अग्रेतर कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। सभी कनीय अभियंता को निदेश दिया गया कि सभी योजनाओं के आरएमएस दाता प्राप्त कर संबंधित योजना से मिलान करते हुए झर जल पोर्टल पर अपडेशन कराना सुनिश्चित करेंगे। वैसे गांव जहां शत प्रतिशत एफएचटीसी का काम पूर्ण किया जा चुका है एवं लगातार जलापूर्ति की जा रही है उसे चिन्हित करते हुए हर घर जल सत्यापन का कार्य यथा शीघ्र पूर्ण करेंगे।
बैठक में कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-02, सभी सहायक अभियंता, सभी कनीय अभियंता एवं सभी जिला समन्वयक उपस्थित थे।

Related posts

शिक्षा ऐसी संपत्ति है जिसका नही हो सकता बंटवारा:रघुपति यादव

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (NAFIS) को प्रशासनिक सुधार औऱ लोक शिकायत विभाग (DARPG) की “डिजिटल ट्रांस्फॉर्मेशन के लिए सरकारी प्रक्रिया री-इंजीनियरिंग” कैटेगरी-1 में गोल्ड अवॉर्ड जीतने पर बधाई दी

rktvnews

आईआईसीए और डीजीआर ने वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के लिए प्रमाणन कार्यक्रम के तीसरे बैच का सफलतापूर्वक समापन किया।

rktvnews

भोजपुर:सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में पढोगे, लिखोगे होगे नवाब ‘ नाटक की हुई प्रस्तुति।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री से मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवार ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

बागपत:कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में स्थित हाईटेक वेजिटेबल/ सीडलींग नर्सरी का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment