RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की मासिक बैठक संपन्न।

आरा /भोजपुर 05 अगस्त। बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की मासिक बैठक मेजर राणा प्रताप सिंह रिटायर की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण ऑफिस के आरामगाह में संपन्न हुआ।
सबसे पहले 2 मिनट की मौन धारण कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई
उसके बाद मीटिंग की कार्रवाई शुरू की गई।सभा को सुचारू रूप से चलाने के लिए सर्जेंट पांडे को सभा संचालन करने के लिए मास्टर आफ सेरिमनी बनाया गया।उसके बाद बारी-बारी सभी पूर्व सैनिकों द्वारा अपना विचार व्यक्त किया गया और पॉइंट को रखा गया। ज्यादातर सुझाव echs बारे में ही था।अध्यक्ष ने बताया कि आप लोग अपना ईसीएचएस के बारे में जो भी कंप्लेन देना है लिखित रूप में देर मैं उसको जनरल ऑफिसर कमांडिंग दानापुर को भेज दूंगा। आप लोगों को तरफ से जो भी दवा वगैरा के बारे में कठिनाई होती है कृपया सब अपना अपना पॉइंट लिख कर दे कुछ लोगों ने पॉइंट लिख कर दिया है उसको कवरिंग लेटर द्वारा दानापुर जनरल ऑफिसर कमांडिंग को भेजा जाएगा।
अध्यक्ष ने कहा कि कल दिनांक 6 अगस्त 2023 को मां काली बखोरापुर मंदिर ट्रस्ट द्वारा 50 पूर्व सैनिक और बिरंगाना को कारगिल दिवस के शुभ अवसर पर सम्मानित करेंगे।
अध्यक्ष ने यह भी बताया कि स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर यानी 14 अगस्त 2023 को मेयर पति एंड रामलीला समिति के अध्यक्ष लल्लन जी द्वारा भी पूर्व सैनिकों और बिरंगाना को सम्मानित किया जाएगा जैसा कि हर साल करते हैं।
इस सभा में सूबेदार मेजर जगनारायण सिंह, सूबेदार मेजर कन्हैया सिंह, सूबेदार मेजर शंकर शर्मा, कैप्टन ए के सिंह, शिवपूजन सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट बीपी तिवारी ,मीना देवी, फुल कुमारी देवी, पूनम देवी, किरण देवी आदि मौजूद थी।
धन्यवाद ज्ञापन सूबेदार मेजर जगनारायण सिंह ने किया और सभा का संचालन सर्जन पांडे ने किया।

Related posts

औरंगाबाद:एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिला पदाधिकारी का प्रेस कॉन्फ्रेंस।

rktvnews

भोपाल : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में भारतीय जनता मजदूर संघ का ज्ञापन।

rktvnews

फिल्म निर्माताओं के साथ यह कैसा न्याय??-निराला चौधरी

rktvnews

पूंजीपतियों के बलि के बकरे हैं मजदूर?? मजदूर दिवस पर प्रश्नचिह्न:अतुल प्रकाश

rktvnews

रोहतास :नशा मुक्त युवा- विकसित भारत अभियान के तहत दौड़, शपथ ग्रहण, योग एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

rktvnews

महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी डॉ पुनीत सिंह 02 गया स्नातक विधान परिषद् का नामांकन दाखिल करेंगे 13 को।

rktvnews

Leave a Comment