RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)03 दिसंबर।उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, दुमका अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में जल जीवन मिशन के तहत प्रमंडल संख्या 01 एवं 02 अंतर्गत पेयजलापूर्ति सभी योजनाओं में आरएमएस इंस्टॉलेशन कराना सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। साथ ही योजनाओं की पूर्ण होने के उपरांत त्रि पार्टी एग्रीमेंट कराना सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। जिन योजनाओं में आरएमएस इंस्टॉलेशन नहीं किया गया है उन्हें पुर्ण कराने हेतु अग्रेतर कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। सभी कनीय अभियंता को निदेश दिया गया कि सभी योजनाओं के आरएमएस दाता प्राप्त कर संबंधित योजना से मिलान करते हुए झर जल पोर्टल पर अपडेशन कराना सुनिश्चित करेंगे। वैसे गांव जहां शत प्रतिशत एफएचटीसी का काम पूर्ण किया जा चुका है एवं लगातार जलापूर्ति की जा रही है उसे चिन्हित करते हुए हर घर जल सत्यापन का कार्य यथा शीघ्र पूर्ण करेंगे।
बैठक में कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-02, सभी सहायक अभियंता, सभी कनीय अभियंता एवं सभी जिला समन्वयक उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:विपक्ष पर बिफरे सांसद !कहा माले मार-काट,लोगो को बांटने ,खेतों पर लाल झंडा गाड़ने और व्यापारियों से लेवी लेने वाली पार्टी है।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने क्षेत्र मे बाढ़ का किया निरीक्षण,पदाधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

बागपत:शीत लहर के दृष्टिगत गरीब असहाय व्यक्तियों को किए गए कंबल वितरित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन 2025 को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के रमदतही बधार मे खङी गेहूँ की फसल जलकर राख! आग लगने से किसानों को हुई क्षति।

rktvnews

Leave a Comment