RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका जिला में सड़क सुरक्षा पहली प्राथमिकता।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)03 दिसंबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देश का अनुपालन जिला परिवहन कार्यालय तथा सभी थाना के द्वारा शुरू कर दिया गया है। बैठक में उपलब्ध कराए गए ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से प्रतिदिन वाहन चालकों की जांच की जा रही है। उक्त क्रम में जामा थाना तथा हंसडीहा थाना द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चालन करते हुए पकड़े गए वाहन चालकों से जिला परिवहन कार्यालय, दुमका द्वारा जुर्माना राशि वसूली के साथ-साथ उनका लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया गया है। इस प्रकार विगत चार दिनों में कुल 05 वाहन चालकों का लाइसेंस निलंबित किया गया है तथा साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि इस प्रकार की पुनरावृत्ति की जाती है तो उनका लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कर दिया जाएगा। उपायुक्त के निर्देशानुसार वाहनों की जांच जिला परिवहन पदाधिकारी तथा सभी MVI के द्वारा भी की जा रही है जहां वाहनों के परमिट, ओवरलोडिंग तथा प्रदूषण मानकों के पालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मानकों और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से जुर्माना वसूली भी लगातार किया जा रहा है। माह नवंबर में 15 लाख रुपए से ज्यादा की जुर्माना राशि वसूल की जा चुकी है जबकि लगभग ₹500000 से ज्यादा की राशि का ऑनलाइन चालान भी निर्गत किया गया है। जिन वाहनों का ऑनलाइन चालान निर्गत किया जाता है उन्हें ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से जुर्माना राशि की अदायगी करनी होती है अन्यथा जुर्माना राशि अदा नहीं करने की स्थिति में उन वाहनों को ब्लैक लिस्ट करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। साथ ही उपायुक्त द्वारा जिला के सभी दो पहिया वाहन चालकों से यह भी अपील किया गया है कि वे लाइसेंस के साथ तथा वाहन के सभी कागजात के साथ हेलमेट का प्रयोग करते हुए ही वाहनों का परिचालन करें ताकि दुर्घटना की स्थिति में जान-माल के हानि से बचा जा सके।

Related posts

झारखंड में राजेश ठाकुर के प्रदेश अध्यक्ष के शानदार कार्यकाल में मजबूत हुई कांग्रेस।

rktvnews

विद्युत् और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने परिवहन क्षेत्र में हरित हाइड्रोजन के उपयोग के रास्ते खोजने के लिए उद्योग जगत से भेंट की।

rktvnews

भोजपुर के जगदीशपुर में निकली गई भव्य शोभा यात्रा कई प्रखंडों की झांकियां हुई शामिल।

rktvnews

भोजपुर:दो दिवसीय युवा संसद का समापन।

rktvnews

दरभंगा:वोटर फोरम का किया गया आयोजन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:भारत की राष्ट्रपति के 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा।

rktvnews

Leave a Comment