RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के आरा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत।

मंत्री ने सभी सातो विधानसभा के प्रमुख कार्यकताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती एवं चुनाव तैयारी पर चर्चा की।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 सितंबर ।भारतीय जनता पार्टी उतरप्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को भोजपुर जिला के सभी सातो विधानसभा के प्रमुख कार्यकताओं के साथ बैठक करने के लिए भाजपा जिला कार्यालय बामपाली पहुंचे।
आरा आगमन पर मंत्री का स्वागत जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे किया गया।
भाजपा जिला कार्यालय मे आरा,बड़हरा ओर संदेश विधानसभा के प्रमुख नेता और कार्यकताओं की महत्वपूर्ण बैठक की।इसी प्रकार अगिआंव विधानसभा की बैठक चरपोखरी, तरारी विधाधसभा की बैठक पीरो,जगदीशपुर की बैठक जगदीशपुर और शाहपुर विधानसभा की बैठक बिहिया मे किया।
भाजपा जिला कार्यालय के बैठक में आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व विधायक संजय सिंह टाईगर, पूर्व जिलाध्यक्ष अंगद सिंह,मिथलेश कुशवाहा,कौशल विद्यार्थी, हरेन्द्र पांडेय,महेश पासवान, कौशल यादव,मीरा यादव,वंदना राजवंशी, संतोष चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह,जीतु चौरसिया, श्रीभगवान सिंह,धनंजय तिवारी,राजेन्द्र तिवारी, लव पांडेय,विभु जैन, सहित आरा,बड़हरा और संदेश विधानसभा के विधानसभा प्रभारी,विधानसभा संयोजक,मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शामिल थे।
जगदीशपुर मे किला मैदान मे स्वतंत्रता सेनानी बाबु कुँवर सिंह के प्रतिमा पर मंत्री द्वारा माल्यार्पण किया गया। सभी स्थानो पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री का स्वागत किया गया।अन्य बैठको मे मिथलेश कुशवाहा, सुषुमलता कुशवाहा, मुनी देवी,भुवर ओझा,उदय प्रताप स़िह,ज्योति कुशवाहा, संतोष चंद्रवंशी, सूर्यकांत प़ाडेय,धीरेन्द्र सिंह,राजकुमार कुशवाहा, अरविन्द पांडेय,रामसागर राय, धीरज सिंह सहित भाजपा के नेता,पदाधिकारी और प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे।
मंत्री ने बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम और चुनाव तैयारी पर विस्तृत चर्चा की।उन्होने कहा कि सभी सातो सीट हमारे लिए महत्वपूर्ण है। एनडीए के उम्मीदवार को हम सभी मिल कर भारी मतो से जिताएँगे।

Related posts

भोजपुर:राष्ट्रीय एकीकरण सात दिवसीय शिविर में शामिल होंगे वीकेएसयू आरा के आदित्य सिंह और आर्यन प्रकाश!भोजपुर की परंपरागत विधाओं में अपना झंडा बुलंद करेंगे आदित्य सिंह।

rktvnews

बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेन्द्र शर्मा भोपाल में 14 से 17 सितम्बर को सुनाएंगे हनुमंत कथा।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

भोजपुर: 06 मार्च को पटना चलने और अधिकार मांगने का किया गया आह्वाहन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

26 फरवरी : स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्य तिथि पर विशेष।

rktvnews

Leave a Comment