RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के 600 पेंशनधारी अक्टूबर माह के पेंशन से वंचित : प्रो के बी सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 नवंबर।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के लगभग 600 से ज्यादा पेंशनधारियों को अभी तक अक्टूबर माह का पेंशन नहीं मिल सका है जिस पर प्रो के बी सिन्हा अध्यक्ष फूटाब ने अफसोस और आपत्ति जताया हैं। यह अजब विडंबना है की हर बार कुछ शिक्षकों का दिया गया कुछ को रोक दिया गया,कुछ शिक्षकों का अपडेट है तो कुछ शिक्षकों का बकाया चल रहा है।विश्वविद्यालय के पदाधिकारी और पेंशन विभाग किस हिसाब से काम करता है पता नहीं चलता है जो शर्मनाक है और अशोभनीय भी।
शिक्षक नेता कन्हैया बहादुर सिन्हा ने इसपर चिंता ब्यक्त करते हुए बताया की टुकड़े टुकड़े मे पेंशन भुगतान किया गया है, पहले एक हज़ार फिर 132 और अब 600 लोगों का भुगतान विश्वविद्यालय, बैंक और ट्रेजरी के त्रिकोण मे फँस गया है। यह निश्चित नहीं है की कब होगा जबकि सरकार ने नवंबर माह के पेंशन की राशि स्वीकृत कर विश्वविद्यालयों को पत्र निर्गत कर दिया है।
प्रोफेसर सिन्हा ने कहा की बहुत संघर्ष के बाद सरकार ने इस वर्ष वेतन और पेंशन नियमित किया है लेकिन विश्विद्यालयों के स्तर पर उतनी तत्परता नहीं दिखाई जा रही है l उन्होंने कहा की चांसलर सचिवालाय से काफ़ी पहले सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया था की पेंशनर्स की समस्यायों के निदान के लिए एक पेंशन कोषांग गठित किया जाये लेकिन गठन हीं नहीं किया गया और जहाँ गठित है तो वो सक्रिय नहीं है l पेंशनर्स को अधिक से अधिक सुविधा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाए प्रस्तावित की गई है ।उन्होंने उम्मीद जताई की विश्वविद्यालयों द्वारा अपेक्षित सुधार किया जाय और सबका पेंशन अपडेट किया जाए।

Related posts

राजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग ने बनाया एक और विश्व कीर्तिमान शिक्षा राज्य मंत्री को सौंपा वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट ।

rktvnews

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप: बिहिया और गाजियापुर की टीम ने मारी बाजी।

rktvnews

नई दिल्ली:सीएसआईआर की महानिदेशक डॉ. एन. कलईसेल्वी ने सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर के पुनर्निर्मित तल का उद्घाटन किया।

rktvnews

शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता: मोहन मरकाम

rktvnews

पाठक मंच खैरागढ़ और प्रगतिशील लेखक संघ इकाई खैरागढ़ द्वारा “आमनेर से एक्युरियम तक”पर विचार गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:द्वितीय पुण्यतिथि पर याद किए गए लोक कलाकार मुक्तेश्वर उपाध्याय।

rktvnews

Leave a Comment