RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा में 29 नवम्बर को एक दिवसीय “रोज़गार मेला” का होगा आयोजन।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )23 नवंबर।झारखंड सरकार के “रोजगार आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा जिला प्रशासन, गढ़वा के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 29 नवम्बर 2025 (शनिवार) को एक दिवसीय “दत्तोपंत ठेंगड़ी रोज़गार मेला” का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला फॉरेस्ट कॉलेजिएट मैदान (वन विभाग कार्यालय के समीप), गढ़वा में प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक आयोजित होगा।
अब तक 15 प्रतिष्ठित निजी नियोक्ताओं ने विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी रिक्तियों के लिए अपनी आवश्यकताएँ उपलब्ध कराई हैं, जिनमें प्रमुख रूप से विनायक आउटसोर्सिंग वर्क्स प्रा.लि., मुंद्रा सोलर प्रा.लि., आई. सेक्ट. मेगा कौशल केंद्र मेराल, किसमती कॉलेज ऑफ नर्सिंग मेराल, फिट्स कौशल केंद्र झलुआ, एसoआईoएसo गढ़वा, बाबा कमलेश टेक्सटाइल्स आदि शामिल हैं। इन नियोक्ताओं द्वारा विभिन्न पदों हेतु योग्य युवाओं के चयन के लिए मौके पर ही साक्षात्कार, स्किल टेस्ट, तथा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

उम्मीदवारों के लिए निर्देश

जिला नियोजनालय ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर मेला स्थल में उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठाएँ। उम्मीदवार अपने साथ आधार कार्ड,निवास प्रमाण पत्र,फोटो, शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, जिला नियोजनालय द्वारा जारी नियोजन कार्ड (यदि पूर्व में निर्गत हो) दस्तावेज अनिवार्य रूप से लेकर आएँ।
जिन उम्मीदवारों का जिला नियोजनालय में पंजीकरण नहीं है, वे वेबसाइट www.jharniyojan.jharkhand.gov.in
के माध्यम से अथवा जिला नियोजनालय कार्यालय में जाकर अपना नियोजन पंजीकरण करा सकते हैं
जिला नियोजना पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि ने कहा कि यह मेला स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसलिए अधिक से अधिक युवा इस अवसर का लाभ उठाएँ और नियोजित होकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएँ।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग’ योजना की अंतिम तिथि बढ़ाई, 23 फरवरी तक किए जा सकेंगे आवेदन।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भाजपा के खिलाफ जदयू के पोल खोल अभियान के तहत मशाल जुलूस।

rktvnews

भोजपुर:पौधे पृथ्वी के श्रृंगार है इसे बचाना सबकी जिम्मेदारी : जिला परियोजना पदाधिकारी

rktvnews

1 से 6 सितंबर तक होगी राजीव गांधी ग्रामीण/शहरी ओलिंपिक खेलों अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताए।

rktvnews

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने साइबरस्पेस और एम्फीबियस ऑपरेशंस के लिए संयुक्त सिद्धांतों के अवर्गीकृत संस्करण औपचारिक रूप से जारी किए।

rktvnews

Leave a Comment