
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 नवंबर।महर्षि सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान भोजपुर जिला सत्संग भवन में वृहद सत्संग आयोजित किया गया।बिहार राज्य समन्वयक सह दक्षिण बिहार महामंत्री भूपेंद्र राय ने बताया कि 200 मीट्रिक टन वैदिक हवन सामग्री से स्ववेंद महामंदिर धाम उमराहां वाराणसी में प्रज्ज्वलित होगे 25000 यज्ञ कूंड़। 25 – 26 नवंबर को 102 वे वार्षिकोत्सव में लगभग डेढ़ लाख दम्पति एक साथ , एक समय पर सभी यज्ञ कूंड़ में अपनी श्रद्धा से सद्गुरु देव भगवान के निर्देशन में यज्ञ आहुति देंगे। इस पुनीत यज्ञ में भारतीय वेद दक्षता गाय का घी ,गो पदार्थ दुर्लभ नैसर्गिक जड़ी बूटियां आरोग्य वर्धक औषधियों से अपनी यज्ञ आहुति देंगे, जिससे पर्यावरण भी शुद्ध होगा ।
