RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप: बिहिया और गाजियापुर की टीम ने मारी बाजी।

आरा/ भोजपुर 28 नवंबर। जिला फुटबॉल संघ भोजपुर, आरा के तत्वधान में जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2023 – 24( राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप) का  दूसरे दिन का प्रथम मैच आदर्श फुटबॉल क्लब  बिहिया बनाम तापा एकादश के बीच खेला गया यह मैच वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आरा में खेला गया  मैच के पूर्व जिला फुटबाल संघ भोजपुर के भीष्म पितामह कहे जाने वाले स्वर्गीय राधा शरण सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया मुख्य अतिथि के रूप में  सुनील कुमार सिंह लिंक संयोजक जिला फुटबॉल संघ भोजपुर थे इस मैच के निर्णायक रमेश कुमार सिंह रवि कुमार, रोहित कुमार  और धर्मेश उपाध्याय थे।बिहिया के तरफ से  अभिषेक कुमार और विनय कुमार यादव ने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया दोनों ने एक-एक गोल अपनी टीम के लिए किया इस तरह आदर्श फुटबॉल क्लब बिहिया 2-0 से विजय  हुई इसके बाद दूसरा मैच  सिंह फुटबॉल क्लब उदवंत नगर  बनाम गजियापुर के  बीच खेला गया इस मैच में दोनों टीमों का खिलाड़ी आपस में संघर्ष करते हुए दिखे दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर जवाबी हमला करते दिखे मध्यांतर तक गजियापुर की टीम एक गोल मारकर मैच में बढ़त बनाए हुए थी और अंत तक  यह बढ़त बरकरार रहा और गजियापुर की टीम इस मैच को 1 गोल से जीत लिया।गजियापुर के लिए रहमत अली ने गोल किया इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में   जिला फुटबाल संघ भोजपुर के वरीय खिलाड़ी एस.एम .अतहर. करीम इस मैच के निर्णायक गण रविराज रमेश सिंह  रोहित कुमार  और धर्मेश उपाध्याय थे संघ सचिव रविंद्र कुमार ने बताया कि कल का पहला मैच आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ बनाम प्रकाश  फुटबॉल क्लब धवरी  के बीच खेला जाएगा और कल का दूसरा मैच आरा ऐरो  बनाम जी एफ सी गडहनी के बीच खेला जाएगा इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह (संयोजक) लाल बहादुर लाल पर्यवेक्षक धर्मेश उपाध्याय, मोहम्मद शमशाद ,मोहम्मद अशफाक, सुधीर कुमार सिंह,  बुटन यादव , इंद्रदी पनारायण सिन्हा, जीतू चंद्रवंशी ,हरि ओम जी, धीरज जी  सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश पुलिस की जुआं एवं सट्टे के नियंत्रण पर प्रभावी कार्यवाही।

rktvnews

बजट घोषणाओं के कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक- कुल 5 हजार 427 कार्यों की 5 हजार 272 निविदाएं जारी कर 3 हजार 699 कार्यादेश जारी, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में नही हो कोई समझौता, अगस्त माह में ऑन ग्राउंड दिखे सभी कार्य -प्रमुख शासन सचिव, सानिवि

rktvnews

छत्तीसगढ:भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी):8वां छत्तीसगढ़ राज्य सम्मेलन।

rktvnews

भोजपुर:बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की महावारी बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: राज्यव्यापी अभियान के तहत माले ने बिहार बजट 2025 के विरोध में निकाला प्रतिवाद मार्च, जलाई बजट की प्रतियां।

rktvnews

बिहार:नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर दी बधाई।

rktvnews

Leave a Comment