RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जिले में लगने वाले स्मार्ट मीटर आपकी सुविधा, आपका अधिकार : उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)18 नवंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गई है कि जिले में स्मार्ट मीटर से बिजली उपभोक्ताओं को कई महत्वपूर्ण लाभ मिल रहे हैं। साथ ही पुराने मीटर बदले जा रहे हैं और बिना किसी शुल्क के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को वास्तविक समय की बिजली खपत की जानकारी प्रदान करता हैं, जिससे वे अपनी खपत पर नजर रख सकते हैं और ऊर्जा की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा यह बिजली चोरी को रोकने में सहायक है और बिजली बिल की स्वचालित गणना होने से त्रुटि की संभावना भी कम हो जाती है। साथ ही उपभोक्ताओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी खपत पर नजर रखने की सुविधा मिलती है, साथ ही बिजली कटौती की जानकारी भी पहले से मिल जाती है।

स्मार्ट मीटर से जुड़े भ्रम को दूर करें और सच्चाई को अपनाएं

भ्रमः स्मार्ट मीटर लगाने का शुल्क लगता है।
सत्यः स्मार्ट मीटर निःशुल्क लगाया जाता है।
भ्रमः मीटर तेज चलता है और बिल ज्यादा आता है।
सत्यः स्मार्ट मीटर सटीक रीडिंग देता है, जिससे आप केवल उतनी ही बिजली के लिए भुगतान करते हैं, जितनी आप उपयोग करते हैं।
भ्रमः किराएदारों को स्मार्ट मीटर नहीं मिल सकता।
सत्यः यदि आप खुद बिजली बिल भरते हैं, तो आप स्मार्ट मीटर लगवा सकते हैं। (मकान मालिक से सहमति लेना उचित रहेगा)
भ्रमः बिजली बिल भरने के लिए कार्यालय जाना होगा।
सत्यः अब घर बैठे मोबाइल ऐप से ऑनलाइन रिचार्ज करें और बिजली बिल की चिंता से मुक्त रहें!

स्मार्ट मीटर के फायदे

रोज़ाना बिजली खपत की सटीक जानकारी।

बिलिंग में पारदर्शिता और बिना अनुमान की सटीक रीडिंग।

पुराने और खराब मीटर की समस्या से छुटकारा।

बिजली बिल भुगतान के लिए लंबी कतारों से छुटकारा।

सही बिजली खपत जानकर ऊर्जा की बचत का मौका

अब तक 1.64 करोड़ से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं!

अब आपकी बारी स्मार्ट मीटर अपनाएँ और स्मार्ट बिजली उपयोग करें!

किसी भी जानकारी के लिए कॉल करें 1912

बिजली चोरी से बचें, कानूनी कार्रवाई से खुद को सुरक्षित रखें।
जब हर महीने मिल रहे हैं 200 यूनिट मुफ्त, तो चोरी क्यों?

Related posts

हरियाली महोत्सव के अवसर पर उज्जैन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहद पौध-रोपण।

rktvnews

बक्सर: डीएम द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण।

rktvnews

रांची:अपने वादे के अनुरूप 3200रुपए प्रति क्विंटल धान खरीद करे हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

चतरा:आवास योजनाओं को समय पर पूर्ण करें, मनरेगा में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त रवि आनंद

rktvnews

भोजपुर:भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के भोजपुर प्रथम आगमन को लेकर बैठक।

rktvnews

जयपुर:सरकारी अस्पतालों में फैक्टर इंजेक्शन संकट, हीमोफीलिया मरीजों ने लगाई गुहार…..

rktvnews

Leave a Comment