RK TV News
खबरें
Breaking News

हरियाली महोत्सव के अवसर पर उज्जैन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहद पौध-रोपण।

सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी और युवाओं ने उत्साहपूर्वक लगाए पौधे।

RKTVNEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)04 अगस्त।हरियाली महोत्सव के अवसर पर उज्जैन नगर में वृहद स्तर पर पौध-रोपण किया जा रहा हैं। नगर निगम उज्जैन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पौधें लगाएं। उज्जैन नगर अंतर्गत 500 से अधिक स्थानों पर पौधें लगाएं जा रहें है। करीब 1 लाख 50 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।
विक्रम विश्वविद्यालय के खेल मैदान में मयूर वन और चामुंडा माता चौराहा के सामने नगर वन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया,राज्यसभा सांसद उमेशनाथ जी महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेडा, विधायक सतीश मालवीय,महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव सहित पार्षदगण आदि जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों ने भी’ एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और निगम आयुक्त आशीष पाठक सहित अन्य अधिकारियों द्वारा भी पौध-रोपण किया गया।

Related posts

बक्सर:अपर समाहर्ता बक्सर द्वारा कार्मिक एवं पोस्टल बैलेट कोषांग समीक्षा।

rktvnews

छत्तीसगढ:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

rktvnews

दरभंगा:महिला आई.टी.आई. में सुजुकी मोटर्स द्वारा कैम्पस प्लेसमेन्ट का किया गया आयोजन।

rktvnews

भारत-अमेरिका वाणिज्यिक संवाद संरचना के तहत एक नवोन्‍मेषी समझौते के माध्‍यम से इनोवेशन इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए भारत और अमेरिका के बीच समझौता ज्ञापन।

rktvnews

गिरीडीह:मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गिरिडीह जिला अंतर्गत सभी विधानसभा में किए जा रहे कार्यों का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

फोर्टिस गुरुग्राम ने मल्‍टी-डिसिप्लिनरी केयर के साथ मोटापे से निपटने के लिए समग्र ओबेसिटी क्लिनिक शुरू किया।

rktvnews

Leave a Comment