RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:सरकारी अस्पतालों में फैक्टर इंजेक्शन संकट, हीमोफीलिया मरीजों ने लगाई गुहार…..

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )02 जून 2026। राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में पिछले लगभग दो माह से हीमोफीलिया रोगियों के उपचार के लिए आवश्यक फैक्टर-8 एवं फैक्टर-9 इंजेक्शनों की अनुपलब्धता के कारण मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जीवनरक्षक इन इंजेक्शनों की कमी से अनेक मरीजों का नियमित उपचार प्रभावित हो रहा है हीमोफीलिया मरीजों एवं उनके परिजनों का कहना है कि इस समस्या के संबंध में कई बार राज्य सरकार एवं संबंधित विभागों कोअवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक इंजेक्शनों की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो सकी है। इससे मरीजों में चिंता और असंतोष बढ़ता जा रहा है।
जयपुर स्थित हीमोफीलिया सोसायटी के अध्यक्ष श्री छीपा ने बताया कि फैक्टर-8 एवं फैक्टर-9 की कमी के कारण मरीजों को उपचार में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को कई बार इस विषय में जानकारी दी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है। विशेषज्ञों के अनुसार हीमोफीलिया एक गंभीर रक्तस्राव संबंधी बीमारी है, जिसमें समय पर आवश्यक फैक्टर उपलब्ध नहीं होने पर मरीज की स्थिति गंभीर हो सकती है। ऐसे में सरकारी अस्पतालों में इन जीवनरक्षक इंजेक्शनों की शीघ्र उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। हीमोफीलिया मरीजों, उनके परिजनों एवं सामाजिक संगठनों ने राज्य सरकार से मांग की है कि फैक्टर-8 एवं फैक्टर-9 इंजेक्शनों की तत्काल व्यवस्था कर मरीजों को राहत प्रदान की जाए।

Related posts

रायपुर: रतन टाटा के निधन पर मुख्यमंत्री की शोक संवेदना।

rktvnews

लखीसराय:पति की लंबी उम्र के लिए पौधारोपण,जीविका दीदियों ने व्रत रखने के साथ ही लगाया पौधा।

rktvnews

अंतरिक्ष से दिखा महाकुम्भ का विहंगम नजारा।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का किया निरीक्षण, बाढ़ राहत शिविर का लिया जायजा।

rktvnews

एनआईईएलआईटी ने डिजिटल इंडिया पहल को बढ़ावा देने के लिए 8 दूरदर्शी संगठनों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की शोध पत्रिका ‘लोक संभाषण’ का हुआ लोकार्पण!समाज को दिशा देने में स्तरीय शोध पत्रिका की अहम भूमिका : इंद्रेश कुमार

rktvnews

Leave a Comment