RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार) 16 अगस्त।जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा डुमरांव प्रखंड अंतर्गत भोजपुर जदीद पंचायत के केंद्र संख्या 179 पिछड़ी जाति यादव टोला (गडही) आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र पर सेविका अनुपस्थित पाई गई। साथ ही बच्चों की उपस्थिति पंजी में 09 अगस्त 2024 के बाद उपस्थिति दर्ज नहीं की गई है। आंगनबाड़ी केंद्र से संबंधित पंजिया भी निरीक्षण के क्रम में उपलब्ध नहीं कराया गया। इस क्रम में आंगनबाड़ी सेविका से स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए कारवाई करने का निर्देश दिया गया।
ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत निमेज के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 171 का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में मात्र 20 बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित पाए गए। जुलाई से पूर्व के पंजी (THR वितरण पंजी आदि) उपलब्ध नहीं कराई गई। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित बच्चों में से लगभग 60 प्रतिशत बच्चे पोशाक में नहीं पाए गए। उपरोक्त बिंदुओं पर आंगनबाड़ी सेविका से कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों का अनुश्रवण नहीं करने के कारण बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, डुमरांव एवं जिला प्रोग्राम प्राधिकारी, बक्सर से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी ब्रह्मपुर एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:हज यात्रियों के लिए टीकाकरण और दुआईया मजलिस का आयोजन।

rktvnews

बागपत:हुनर है तो अवसर है,11 जून को स्यादवाद इंस्टीट्यूट बागपत में लगेगा विशाल रोजगार मेला।

rktvnews

भोजपुर:बिहार एएनएम संविदा संघर्ष मोर्चा का कोईलवर पीएचसी में 29 दिन भी कार्य बहिष्कार जारी।

rktvnews

भोजपुर:आरा नगर में बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त।

rktvnews

नवादा:26 दिसंबर को होगा एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन।

rktvnews

गिरिडीह:प्रखंड परिसर बगोदर में बाल विवाह रोकथाम को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment