RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने हेतु सुबह 08 से रात्रि 9 बजे तक सभी प्रकार के वाहन के नो-इन्ट्री जोन एवं रूट डायवर्ड जोन बनाये गए।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)12 नवंबर।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार द्वारा देवघर शहर क्षेत्र स्थित बाबा मंदिर होने के कारण अत्यधिक श्रद्धालुओं के आगमन एवं टावर चौक के अन्दर मार्केट, सब्जी मंडी, अंडा पट्टी तथा आस-पास क्षेत्र में बैंक, मॉल होने के कारण तथा स्कूली बसों के आवागमन को लेकर अक्सर देवघर शहर में यातायात समस्या को देखते हुए, देवघर शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने हेतु प्रतिदिन प्रातः समय 08ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे तक प्रस्तावित रूट चार्ट के अनुसार निम्न स्थलों पर सभी प्रकार के वाहन के नो-इन्ट्री जोन एवं रूट डायवर्ड जोन बनाये गए है, जो निम्न हैः-

देवघर शहरी क्षेत्र में ओटो (टेम्पू), टोटो रिक्शा एवं सवारी वाहन के प्रवेश निषेध बिन्दु से संबंधित रूट चार्ट निम्न प्रकार हैः-

जसीडीह, सत्संग चौक की ओर से आने वाली टोटो, टेम्पू एवं अन्य छोटी सवारी वाहन, नगर थाना मोड़ के रास्ते शनि मंदिर होते हुए राज रेडियो चौक से दाहिने जैन मंदिर रोड़ होते हुए बजरंगी चौक से मीना बाजार (फव्वारा चौक) की ओर रूट डायवर्ट रहेगा। थाना मोड़ से टावर चौक की तरफ टोटो, टेम्पू एवं अन्य छोटी सवारी वाहन का प्रवेश निषेध रहेगा। निजी चार पहिया वाहन (व्यवसायिक वाहन का नही) का परिचालन रहेगा, जिसकी रूट डायवर्ट एवं प्रवेश निषेध थाना मोड़ रहेगी।

फव्वारा चौक, मीना बाजार से आने वाली सभी प्रकार के टोटो, टेम्पू एवं अन्य छोटी सवारी वाहन जैन मंदिर रोड़ के रास्ते राज रेडियो चौक से शनि मंदिर होते हुए बिग बाजार मोड़ होते हुए एलआईसी मोड़ के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जायेेंगे। बजरंगी चौक से राय कम्पनी मोड़, टावर चौक की तरफ टोटो, टेम्पू एवं अन्य छोटी सवारी वाहन का प्रवेश निषेध रहेगा। निजी चार पहिया वाहन (व्यवसायिक वाहन का नही) का परिचालन रहेगा, जिसकी रूट डायवर्ट एवं प्रवेश निषेध बजरंगी चौक ़ रहेगी।

जलसार, मस्जिद मोड़ एवं सब्जी मंडी, अंडा पट्टी रोड की ओर से आने वाले सभी प्रकार के टोटो, टेम्पू एवं अन्य छोटी सवारी वाहन चांदन स्टैण्ड से मस्जिद मोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर जायेंगे। पटेल चौक से कॉग्रेस मोड़, थाना मोड़ एवं टावर चौक की तरफ टोटो, टेम्पू एवं अन्य छोटी सवारी वाहन का प्रवेश निषेध रहेगा। निजी चार पहिया वाहन (व्यवसायिक वाहन का नही) का परिचालन रहेगा, जिसकी रूट डायवर्ट एवं प्रवेश निषेध पटेल चौक रहेगी।

बाबा जल-बैजनाथपुर की ओर से अपने वाले सभी प्रकार के टोटो, टेम्पू एवं अन्य छोटी सवारी वाहन शहिद आश्रम मोड़ से नौलखा मंदिर, कुण्डा थाना, सारवॉ मोड़ होते हुए अपने गंतव्य की ओर जायेगी। निजी चार पहिया वाहन (व्यवसायिक वाहन का नही) का परिचालन रहेगा। मंदिर मोड़ के तरफ से बैजनाथपुर की ओर से सभी प्रकार के टोटो, टेम्पू एवं अन्य छोटी सवारी वाहन का परिचालन रहेगा, जिसकी रूट डायवर्ट एवं प्रवेश निषेध शहिद आश्रम मोड़ रहेगी।

Related posts

बिहार में आम चुनाव के दूसरे चरण के लिए ईवीएम-वीवीपैट का पहला रैंडोमाइजेशन पूरा; सूचियां राजनीतिक दलों के साथ साझा की गईं।

rktvnews

राष्ट्रपति ग्वालियर के कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने ली जानकारी।

rktvnews

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

भोपाल:सतना में औद्योगिक विकास के लिए 100 एकड़ भूमि पर बनाएंगे नया इंडस्ट्रियल पार्क : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

डायरिया रोग के फैलने की सूचना पर आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा राहत व्यवस्था उपलब्ध कराई गई।

rktvnews

मत्स्यपालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में खारे जल में झींगापालन की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment