RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:रजत जयंती वर्ष के अवसर पर सुबह ए झारखंड कार्यक्रम के तहत स्ट्रीट डांस का आयोजन — पारंपरिक लोकनृत्य और गीतों से झारखंड की झलक।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)12 नवंबर।झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज “सुबह ए झारखंड कार्यक्रम” के तहत जिले के डीसी चौक, गांधी मैदान एवं एसपी कॉलेज के सामने स्ट्रीट डांस का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक नृत्यों और लोकगीतों के माध्यम से झारखंड की गौरवशाली संस्कृति और परंपरा को प्रस्तुत किया। नगाड़ों की गूंज और झांझ की थाप पर जनजातीय नृत्यों की झलक देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड सरकार के 25 वर्षों की उपलब्धियों और राज्य के विकास यात्रा को आम जनों तक सांस्कृतिक माध्यम से पहुँचाना था। कलाकारों ने अपने गीतों के जरिये राज्य सरकार के दृढ़ संकल्प, विकास के प्रति प्रतिबद्धता, और जनसेवा के प्रति सजगता का संदेश दिया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में नागरिक, विद्यार्थी, सांस्कृतिक संस्थानों के सदस्य उपस्थित थे। लोगों ने झारखंड की सांस्कृतिक विविधता और समृद्ध विरासत की इस प्रस्तुति की सराहना की।

Related posts

भारत, हजारों वर्षों से चलती आ रही एक जीवंत सभ्यता है: प्रधानमंत्री

rktvnews

अन्नपूर्णा देवी ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री का कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

चतरा:माटीकला विद्युत चाक वितरण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे शिल्पकार।

rktvnews

जयपुर:आरएसएमएम के संगतराश नवाचार से खनिज ओवरबर्डन और वेस्ट मेटेरियल होगा रिसाइकल।

rktvnews

भोजपुर : दो बाइक से 117 पीस अंग्रेजी शराब बरामद! दो शराब धन्धेबाज गिरफ्तार! करनामेपुर पुलिस ने भेजा जेल

rktvnews

डॉ. एल. मुरुगन ने टीआईएफएफ 2023 में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई की।

rktvnews

Leave a Comment