RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर: परंपरागत तरीके से निकली हनुमान जी की शोभा यात्रा।

प्रभु श्रीराम के भक्त और सबके प्रेरणा स्रोत है हनुमान जी :विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद)03 फ़रवरी।श्री हनुमत बसंतोत्सव पर आज परंपरागत ढंग से हर्ष और उल्लास के माहौल में हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली गई।आज बसंतोत्सव और हनुमत महोत्सव होने के कारण जनपद में पूरा भीड़ और खुशी का माहौल रहा। सभी मोड़ फूल माला और सीजनल फल से भरे रहे। प्रसाद मिठाई गुड़ के लड्डू से रोड़ सजे रहे।सबसे ज्यादा रमना हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी।एक तरफ विद्यार्थी मां विद्या दायिनी मां सरस्वती की पूजा जोश खरोश से करने में लगे थे तो दूसरी तरफ भक्तगण संकट मोचन की पूजा अर्चना और जुलूस को भव्य बनाने में व्यस्त रहे। विद्यार्थी परिषद से लेकर सभी विद्यालयों में मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से की गई।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हनुमान जी की पूजा अर्चना श्री हनुमत मंदिर जीर्णोद्वार समिति, महादेवा हनुमान मंदिर के प्रांगण में अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सामूहिक पूजा आरती हवन प्रसाद वितरण के बाद सम्मान सभा का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि सर्जन डॉक्टर विजय गुप्ता, डॉक्टर विभा कुमारी ,डॉक्टर निर्मल कुमार सिंह ,डॉक्टर अर्चना सिंह , राजीव रंजन उर्फ पुतुल जी, अशोक शर्मा, रेखा जैन वार्ड पार्षद,डा जीतेन्द्र शुक्ला पूर्व वार्ड पार्षद, हरेंद्र प्रसाद सिंह की विशेष उपस्थिति रही। मंदिर समिति की ओर से सभी अतिथियों को अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र और मोमेंट को देखकर सम्मानित किया गया।युवा वर्ग को भी हौसला-अफजाई करने के लिए सम्मानित किया गया।
अपनी शुभकामना देते हुए विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पूजा करना हम सभी अपने पूर्वजों से सीखे हैं। प्रभु श्री राम का नाम जन जन के कण कण में बसा है और उनके परम भक्त श्री हनुमान जी महाराज का आज जन्मोत्सव है। हनुमान जी महाराज हम सबों के प्रेरणा स्रोत है इनके जय घोष से उर्जा मिलती है और काम सफल होते हैं। धूमधाम से पूजा और शोभायात्रा प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी निकल रहा है हम सबको खुशी है। आज मां विद्यादायनी का भी पर्व है मैं सबको हृदय से इस अवसर पर शुभकामना और बधाई देता हूं। सम्मानित अतिथियों ने रथ खींचकर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। बैंड बाजा लाइट के साथ सैकड़ो की संख्या में लोग निर्धारित रूट पर मंदिर से बड़ी मठिया, महावीर टोला, होते रमना मैदान, फिर महादेव रोड होते गोपाली चौक ,जेल रोड, अस्पताल रोड होते हुए मंदिर तक वापस आए।उपस्थित अन्य लोगों में समाज सेवी जितेंद्र शुक्ला, नवीन प्रकाश,हरेंद्र प्रसाद सिंह सुकेश कुमार ,नीरज कुमार केसरी विभु जैन,धीरज कुमार ,आशीष कुमार ,विक्की ,अमर, निखिल, प्रतीक, मंगलम रीषभ,ओम प्रकाश अधिवक्ता, दिनेश मुन्ना पूर्व वार्ड पार्षद,सोनू, हिमांशु, मुन्ना जी, अनिल कुमार, नंदलाल सिंह,संजय महासेठ,डॉ सुधीर कुमार सिन्हा,विनय कुमार सिंहा ,जितेंद्र चंद्रवंशी, सुशील मिश्रा ,रौशन कुमार डा विकास कुमार,आदि रहे। कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष पर डा दिनेश प्रसाद सिन्हा ने सबको बधाई दी है साथ ही उपस्थिति के लिए लोगों को आभार व्यक्त किया।

Related posts

क्वांटम कम्प्यूटिंग, आईओटी सुरक्षा और साइबर सुरक्षा सहित डीप-टेक में अनुसंधान एवं विकास के लिए यूआईडीएआई और एसईटीएस ने हाथ मिलाया।

rktvnews

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिले के अधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने कार्यालय परिसर की सफाई के लिए श्रमदान दिया।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने स्वच्छता के लिए श्रमदान कर “स्वच्छोत्सव” का किया शुभारंभ।

rktvnews

दरभंगा:SSP के कर कमलों से राज्य स्तरीय कबड्डी (बालिका) खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन के लिए एनडीएमए और बीएसडीएमए मिलकर करेंगे कार्य।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक, आंगनबाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment