RK TV News
खबरें
Breaking Newsविद्युत

भोजपुर:17 से 20 फरवरी तक कृषि कार्य हेतु बोरिंग के कनेक्शन के लिए प्रत्येक प्रखंड में लगेगा शिविर।

आरा/भोजपुर 16 फरवरी।विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, आरा अंतर्गत दिनांक 17 से 20 फरवरी 2024 तक प्रत्येक प्रखंड में कृषि कार्य के लिये बोरिंग के कनेक्शन हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा।इस संबंध में अमरेन्द्र कुमार, कार्यपालक अभियंता, आरा द्वारा बताया की कई क्षेत्रों में कृषि कार्य हेतु विद्युत संरचना का निर्माण हो चुका है तथा कई जगह अनवरत जारी भी है। अतः वैसे क्षेत्रो के किसानों हेतु बोरिंग का कनेक्शन के लिए Online आवेदन अप्लाई करने हेतु प्रत्येक प्रखंड यथा आरा सदर, उदवंतनगर, संदेश, कोईलवर एवं बड़हरा में शिविर लगाया जाएगा।शिविर में संबंधित क्षेत्र के कनीय विद्युत अभियंता और अन्य कर्मी Online आवेदन अप्लाई करने हेतु उपस्तिथ रहेंगे। वर्तमान में इच्छुक आवेदक घर बैठे भी सुविधा एप्प पोर्टल के माध्यम से कृषि कनेक्शन हेतु आवेदन दर्ज कर सकते है।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी स्व राम बहादुर सिंह व स्व पदमानंद सिंह ब्रह्मचारी की प्रतिमा का किया अनावरण।

rktvnews

भारत पहली बार एशिया प्रशांत दुर्घटना जांच समूह की बैठक और कार्यशाला की मेजबानी करेगा।

rktvnews

गिरिराज सिंह ने वस्त्र मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 13 नवंबर 25

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंजीनियर्स दिवस के अवसर पर सर एम. विश्वेश्वरैया को याद किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत समुचित क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहाकार समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment