RK TV News
खबरें
Breaking News

रांची:राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन।

एकता, ऊर्जा और उत्साह के संग — मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने “रन फॉर झारखंड” को दिखाई हरी झंडी।

RKTV NEWS/रांची (झारखंड)12 नवंबर।राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर मंगलवार को बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान, रांची से “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एकता, ऊर्जा और उत्साह के साथ इस कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और झारखंड रजत जयंती कार्यक्रमों एवं धरती आबा भगवान् बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती कार्यक्रमों के श्रृंखला की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस अवसर पर राज्यवासियों को झारखंड स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि “मैं उन सभी महान आत्माओं को नमन करता हूं जिनके लंबे संघर्ष, कुर्बानी और शहादत से इस राज्य की पहचान बनी है। झारखंड का यह 25वां वर्ष गौरव, संकल्प और विकास का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि “रन फॉर झारखंड” के माध्यम से हम राज्य के प्रति अपनत्व, एकता और विकास की भावना को मजबूती देना चाहते हैं। राज्य स्थापना की यह रजत जयंती 15 नवम्बर को पूरे उत्सवपूर्ण माहौल में मनाई जाएगी।
इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सी .सिंह, विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सचिव मनोज कुमार समेत कार्यक्रम में प्रशासनिक पदाधिकारी, विद्यार्थी, खिलाड़ी और आम नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

सौवें जन्मदिन पर भारतरत्न से सम्मानित होना गौरव की बात!तीन हजार शिक्षको को स्थायित्व प्रदान करने वाले महामानव का नाम है कर्पूरी ठाकुर:प्रो के बी सिन्हा अध्यक्ष फुटाब

rktvnews

काव्या – एक जज़्बा, एक जूनून’ के कलाकारों में रहस्यमय ‘गिरिराज प्रधान’ के रूप में शामिल हुए गोविंद पांडे।

rktvnews

भोजपुर:जसम का राष्ट्रीय सम्मेलन, 12-13 जुलाई को राँची में।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर उमर अब्दुल्ला को बधाई दी।

rktvnews

जिलाधिकारी ने की बैंकर्स के साथ बैठक!जनपद स्तरीय अधिकारी और बैंकर्स का आपस मे अच्छा कॉर्डिनेट हो।

rktvnews

देवघर: दो दिवसीय किसान वैज्ञानिक अंतरमिलन कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment