RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिलाधिकारी ने की बैंकर्स के साथ बैठक!जनपद स्तरीय अधिकारी और बैंकर्स का आपस मे अच्छा कॉर्डिनेट हो।

बागपत/उत्तर प्रदेश 28 सितम्बर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने बैंकर्स को पीएम स्वनिधि एवं अन्य सरकारी योजनओं में बैंकों को प्रेषित ऋण पत्रावलियों का निस्तारण करने का निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा जिन बैंकों पर फाइल लंबित हैं वे बैंक ऐसी फाइलों का त्वरित गति से निस्तारण करें फाइलों का निस्तारण न करने पर जिलाधिकारी ने यह भी हिदायत दी कि ऐसे बैंक प्रबंधकों के खिलाफ कठोरतम और दंडात्मक दोनों ही कार्यवाही की जाएंगी ।इसलिए समय अंतर्गत बैंक अपना कार्य अच्छे से करें और अपनी कार्यशैली में सुधार करें जिलाधिकारी ने कहा सरकार की प्रायोजित विभिन्न योजनाओं के लोन देने में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा जो बैंक प्रबंधक अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए फाइलों का निस्तारण नहीं कर रहे हैं उन्हें चिन्हित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा बैंक को हर सुविधा दी जाएगी आम व्यक्ति को परेशान ना करें अनावश्यक रूप से उनके बैंक में चकर नहीं लगवाएं व्यक्ति का समय अत्यंत महत्वपूर्ण है इसलिए उनका काम समय से मानक अनुरूप किया जाए बैंक से जुड़ी हर योजना का व्यक्ति को लाभ मिलना चाहिए बैंक प्रबंधक की आनाकानी होगी तो होगी कार्रवाई।
इस अवसर पर लीड बैंक मैनेजर राजेश पंत , डी0सी0 एन आर एल एम ब्रज भूषण सिंह एवं समस्त बैंकर्स तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

आरा और बक्सर लोकसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान बूथों पर निरंतर रहेगी बिजली : संजीव हंस

rktvnews

इंदौर:आकस्मिक निरीक्षण में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाये जाने पर संजय फायर वर्क्स का फटाका गोदाम सील।

rktvnews

चतरा:राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, मंत्रियों ने किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:प्रशासन की सख़्ती से मानाचक में तटबंध की अतिक्रमित भूमि हुई मुक्त।

rktvnews

सावन की दूसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव की गूंज से गुंजायमान हुए शिवालय।

rktvnews

राष्ट्रपति लखनऊ में ब्रह्म कुमारी की 2025-26 की सालाना थीम ‘विश्व एकता और विश्वास के लिए मेडिटेशन’ के शुभारंभ समारोह में शामिल हुईं।

rktvnews

Leave a Comment