RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:मेधावी छात्राओं, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित।

रणविजय सिंह बोले– यह चुनावी नहीं, जनसेवा का संकल्प है।

कोईलवर/भोजपुर ( अश्वनी कुमार पिंटू )06 अक्टूबर ।कोईलवर प्रखंड के मानिकपुर-दौलतपुर में सोमवार पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह (राजापुर) के सौजन्य से टैब वितरण सह जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मैट्रिक परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाली छह मेधावी छात्राओं को टैब, स्कूल बैग और वाटर बॉटल प्रदान किया गया। खास बात यह रही कि छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। रणविजय सिंह ने स्वयं मंच से अभिभावकों को गोल्ड मेडल पहनाकर उनकी मेहनत और समर्पण को नमन किया।
इसके अलावा क्षेत्र के सैकड़ों जनप्रतिनिधियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मंच से संबोधित करते हुए रणविजय सिंह ने कहा “मैं यहीं का बेटा और भाई हूं। यह सेवा संकल्प यात्रा चुनावी नहीं, बल्कि जनसेवा का अभियान है। शिक्षा, सम्मान और सेवा मेरा धर्म है और इसे निभाता रहूंगा।”
कार्यक्रम में उपस्थित उनकी धर्मपत्नी काजल सिंह ने भी जनसमूह के बीच से पति के संकल्प को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा“रणविजय सिंह शिक्षा, नारी सम्मान, खेल सामग्री वितरण और समाज सेवा को अपना धर्म मानते हैं। जब पति किसी कार्य को धर्म समझे, तो पत्नी का कर्तव्य है कि वह उनका साथ दे, और मैं सदैव उनके साथ हूं।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति रही। समारोह का समापन सामूहिक भोजन के साथ हुआ। स्थानीय लोगों ने इस पहल को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह से क्षेत्र में शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को नई दिशा मिलेगी।

Related posts

रामगढ़:डीएमएफटी के तहत जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल, सम्पूर्ण शिक्षा कवच के तहत हुआ एमओयू।

rktvnews

बजट सत्र से पहले लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी दलों के नेताओं व सदस्यों से सदन को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग देने की अपील की; नियोजित गतिरोध पर चेताया।

rktvnews

118 पीस शराब के साथ धंधेबाज गया जेल।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व विधायक स्व रामजी प्र सिंह की पुण्य तिथि 29 जुलाई को,भोजपूरी को संविधान की सूची में जोड़ने हेतु चलेगा अभियान : डा शशि कुमार सिंह

rktvnews

बक्सर:केसठ प्रखण्ड अंतर्गत रामपुर में जन संवाद कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के स्वर्ण विजेता भाई-बहन को राजद नेता रामबाबू सिंह ने किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment